जमशेदपुर : जिले के चाकुलिया- बहरागोड़ा वन क्षेत्र में 200 से ज्यादा हाथियों का झुंड देखा गया। हाथियों के झुंड की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग की टीम लगातार हाथियों को भगाने की जुटी हुई है।
इस बाबत वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों से बंगाल से सटे इलाके बहरागोड़ा-चाकुलिया क्षेत्र में 200 से ज्यादा हाथियों का झुंड पहुंचा है। वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों के बीच मशाल, पटाखे आदि का वितरण हमलोगों ने किया है, ताकि लोगों को दिक्क़त न हो। रात हो या दिन लगातार हाथियों को भगाने की कोशिश वन विभाग की टीम कर रही है।









