Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में स्वास्थ्य सुधार की बड़ी पहल: मुख्य सचिव अलका तिवारी का निर्देश, अक्टूबर तक 15वें वित्त आयोग की 50% राशि खर्च, 948 पंचायतों में स्वास्थ्य उप-केंद्र!

उपायुक्तों को मिशन मोड में कार्य करने का आदेश, निर्मित स्वास्थ्य भवनों को तत्काल क्रियाशील करने और 1020.27 करोड़ की बकाया राशि का दावा करने की तैयारी।

September 2, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में स्वास्थ्य सुधार की बड़ी पहल: मुख्य सचिव अलका तिवारी का निर्देश, अक्टूबर तक 15वें वित्त आयोग की 50% राशि खर्च, 948 पंचायतों में स्वास्थ्य उप-केंद्र!
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की स्वास्थ्य मद की राशि के खर्च को लेकर समीक्षा बैठक
====================

  • स्वास्थ्य मद में 15वें वित्त आयोग की 50 प्रतिशत राशि का खर्च अक्टूबर के मध्य तक सुनिश्चित करें
  • 50 प्रतिशत राशि खर्च होने के बाद केंद्र से मिलेगी 1020.27 करोड़ की बकाया राशि

___________श्रीमती अलका तिवारी,मुख्य सचिव

====================

रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने स्वास्थ्य मद में 15वें वित्त आयोग की 50 प्रतिशत राशि का खर्च अक्टूबर के मध्य तक सुनिश्चित करने का निर्देश सभी उपायुक्तों को दिया है। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत राशि खर्च होने के बाद ही केंद्र से 1020.27 करोड़ की बकाया राशि पर दावा किया जा सकता है। इसे लेकर उन्होंने उपायुक्तों को मिशन मोड में तत्परता से कार्य करने पर बल दिया। इसके लिए एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया, ताकि यह पता चलता रहे कि आगे कैसे बढ़ना है। मुख्य सचिव सोमवार को अपनी अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की स्वास्थ्य मद की राशि के खर्च को लेकर समीक्षा बैठक कर रही थीं।

  • जहां भवन बना, वहां स्वास्थ्य सुविधा बहाल करें

मुख्य सचिव ने कहा कि जहां भवन का निर्माण हो चुका है, वहां जरूरी स्वास्थ्य सुविधा मुख्यालय से प्राप्त कर उसे क्रियाशील करें। इसकी हर सप्ताह समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के दौरे के क्रम में उन्होंने कई जगह देखा कि स्वास्थ्य केंद्र का भवन बन गया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधा बहाल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भवन बना है, तो उसका उपयोग भी सुनिश्चित होना चाहिए। उपायुक्त जरूरी सुविधा मुहैय्या कराते हुए उसे चालू कराएं, ताकि आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। जहां निर्माण पूर्ण हो चुका है, उसका भुगतान करने और डाटा को अद्यतन करने को कहा। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि जरूरत महसूस होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें और समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं। वहीं इस कार्य के सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए विशेष तौर पर जिलों में प्रतिनियुक्त तकनीकी कर्मियों को अपने नियंत्रण में लेकर उपायुक्तों को काम लेने का निर्देश दिया। उपायुक्तों ने मुख्य सचिव को बताया कि बारिश के कारण काम में थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन 15 अक्टूबर तक स्वास्थ्य मद की 50 प्रतिशत राशि का काम हो जाएगा।

  • 948 पंचायतों में बनेंगे स्वास्थ्य उप केंद्रः अपर मुख्य सचिव

गौरतलब है कि 15वें वित्त आयोग की राशि से राज्य के तमाम इलाके में 1344.08 करोड़ रुपये से एचएससी, पीएचसी, सीएचसी, बीपीएचयू(ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट), यूएएएम (अरबन आयुष्मान आरोग्य मंदिर), पीएम अभीम (ABHIM) आदि का निर्माण हो रहा है। उसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि निर्माण के लिए जगह का चयन करने में अंचलाधिकारियों का सहयोग लें। वहीं आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभुकों का केवाईसी कराने में आपूर्ति और स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाने पर बल दिया। उन्होंने एचएससी, पीएचसी, सीएचसी आदि के निर्माण में बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में और 168 स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की योजना है। इसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में और आदिम जनजाति इलाके में स्थापित करना है। इसके लिए सभी उपायुक्त अपने क्षेत्र में स्थान चिह्नित कर 15 दिनों में प्रस्ताव दें, ताकि इस पर आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने बताया कि 948 पंचायतों में भी स्वास्थ्य उप केंद्र बहाल करना है।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.