Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ के लिए तैयार रांची! मोरहाबादी मैदान में ‘आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज कल; अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

दो दिवसीय सांस्कृतिक समागम को लेकर सुरक्षा, पार्किंग और व्यवस्थाएं दुरुस्त; राज्य की समृद्ध विरासत और परंपराओं का दिखेगा अद्भुत नजारा

August 8, 2026
in Jharkhand, Top News
आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ के लिए तैयार रांची! मोरहाबादी मैदान में ‘आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज कल; अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा
Share on FacebookShare on Twitter
  • रांची, झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियाँ पूरी
  • अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

===================
झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को समर्पित दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव 2026 का शुभारंभ कल से रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य रूप से होगा। महोत्सव के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती दादेल ने महोत्सव स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉल, पार्किंग क्षेत्र सहित समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आयोजन शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

श्रीमती दादेल ने कहा कि आदिवासी महोत्सव राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त निदेशक श्री आनंद, निदेशक टीआरआई श्री आलोक एस. कच्छप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Posts

लाटसाहबी नहीं चलेगी! गढ़वा DC का बड़ा फरमान—’14 अगस्त तक ब्लॉक मुख्यालय में ही शिफ्ट हों BDO-CO’; नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jharkhand

लाटसाहबी नहीं चलेगी! गढ़वा DC का बड़ा फरमान—’14 अगस्त तक ब्लॉक मुख्यालय में ही शिफ्ट हों BDO-CO’; नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

August 8, 2026
युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर
Jharkhand

युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर

August 7, 2026
हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’
Jharkhand

हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’

August 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • भोजपुर की लोककला को मिला राष्ट्रीय सम्मान! पिड़िया पेंटिंग को GI टैग दिलाने वाले ‘सर्जना ट्रस्ट’ को मुख्यमंत्री व नाबार्ड अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • लाटसाहबी नहीं चलेगी! गढ़वा DC का बड़ा फरमान—’14 अगस्त तक ब्लॉक मुख्यालय में ही शिफ्ट हों BDO-CO’; नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
  • आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ के लिए तैयार रांची! मोरहाबादी मैदान में ‘आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज कल; अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.