Saturday, May 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में आदिवासी महोत्सव 2025 की धूम: जागरूकता रथ लेकर आएगा संस्कृति का संदेश!

विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने रवाना किया रथ, 9-11 अगस्त को होगा भव्य आयोजन

July 30, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में आदिवासी महोत्सव 2025 की धूम: जागरूकता रथ लेकर आएगा संस्कृति का संदेश!
Share on FacebookShare on Twitter

आदिवासी महोत्सव 2025 की जन जागरूकता हेतु जागरूकता रथ रवाना
=======================
आईपीआरडी के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

जागरूकता रथ ,आदिवासी महोत्सव 2025 की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने का बनेगा माध्यम

__________राजीव लोचन बक्शी, विशेष सचिव सह निदेशक ,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
========================
रांची, झारखंड – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी 9, 10 एवं 11 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले “आदिवासी महोत्सव 2025” को लेकर तैयारियां अपने चरम पर है ।इसी क्रम में महोत्सव से जुड़ी जानकारी, महत्व और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव श्री राजीव लोचन बक्शी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ इस आयोजन की भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

श्री राजीव लोचन बक्शी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में आदिवासी महोत्सव 2025 एक समावेशी और गौरवशाली आयोजन के रूप में उभरने जा रहा है। यह महोत्सव केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक पहचान, एक संघर्ष, एक गर्व का उत्सव है, जिसमें पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के साथ-साथ आधुनिकता का भी समावेश देखने को मिलेगा। आदिवासी महोत्सव 2025 के माध्यम से हम आदिवासी संस्कृति , अस्मिता, अधिकार और योगदान से रू ब रू हो सकेंगे । इस महोत्सव के माध्यम से राज्य और देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में फैले आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, लोककला, भाषा, वेशभूषा, और खान-पान को प्रदर्शित कर एक सशक्त सांस्कृतिक संवाद स्थापित करेंगे ।

  • जागरूकता रथ की विशेषताएँ:

राजधानी रांची के प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह रथ घूमेगा।

रथ पर पोस्टर, फ्लैक्स के माध्यम से आदिवासी कलाकृतियाँ, तथा सांस्कृतिक संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे,जिससे जनता को आदिवासी समुदाय की ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विशेषताओं से परिचित होने का अवसर मिले।

रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को महोत्सव की तारीख, स्थान, विशेष आकर्षण, आमंत्रित कलाकार, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जानकारी दी जाएगी।

केवल रांची ही नहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी यह जागरूकता रथ भ्रमण करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें और इसकी गरिमा में वृद्धि हो।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्री आनंद सहित विभाग के अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
Jharkhand

सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”

May 15, 2026
गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
Jharkhand

गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

May 15, 2026
जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी
Jharkhand

जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी

May 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सुशासन की नई उड़ान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत संयुक्त सचिव, CM ने कहा— “जनता की सेवा ही आपकी असली जिम्मेदारी”
  • गढ़वा की लाइफलाइन ‘सोन-कनहर’ प्रोजेक्ट पर उपायुक्त का बड़ा एक्शन: काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी, कहा— “समय पर पूरा करें काम, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”
  • जमीन के मामलों में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’: गढ़वा उपायुक्त का अल्टीमेटम—30 दिनों में निपटाएं म्यूटेशन, वरना नपेंगे लापरवाह अधिकारी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.