⬤ षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र की तैयारियों को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न।
=========================
★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सर्वदलीय बैठक में हुए सम्मिलित।
=========================
*आगामी 06 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाले षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के सफल, सुचारू एवं गरिमापूर्ण संचालन को लेकर आज झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए। बैठक में मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित किए जाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन हेतु सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। उक्त बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, विधायक श्री प्रदीप यादव, श्री सुरेश पासवान, श्री अरूप चटर्जी, श्री जयराम कुमार महतो, श्री निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।*











