Thursday, July 10, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मंत्री के अश्लील वायरल वीडियो पर झारखंड में बवाल, महिला बोली- मेरा भाई है बन्ना गुप्ता, …लूंगी लीगल एक्शन

9 साल से एनएसयूआई में काम कर रही आरुषी नंदन ने कहा- मंत्री मुझे छोटी बहन मानते हैं, उन्हें बांधती हूं राखी

April 25, 2023
in Jharkhand, Top News
arushi nandan
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो वायरल होने के बार झारखंड में सियासी बवाल मचा हुआ है। जिस महिला के साथ वीडियो में मंत्री बात कर रहे हैं उससे उनकी सियासी नींव हिल गई है। इस बीच कांग्रेस की युवा नेता आरुषी नंदन ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर किए जाने पर प्रेस कांन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मेरा चरित्रहनन किया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रही महिला मैं नहीं हूं। मैं बन्ना गुप्ता को भाई मानती हूं। 9 साल से एनएसयूआई के लिए काम करती हूं। मंत्री बन्ना गुप्ता भी मुझे छोटी बहन मानते हैं। मैंने उन्हें राखी तक बांधी है।

कांग्रेस की युवा नेता आरुषी नंदन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या राजनीति में होने की कीमत चुकानी होगी? उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है। उनका चरित्रहनन किया है उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी।

वायरल वीडियो पर झारखंड में गरमाई सियासत

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित एमएमएस रविवार देर शाम सोशल मीडिया में वायरल हुआ। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इसे ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला। पूर्वी जमशेदपुर से निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा था कि उनके कोटे के मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। लगता है यह उसी अच्छे काम की झांकी है। इधर, बीजेपी भी मंत्री बन्ना गुप्ता, सरकार और कांग्रेस पर हमलावर है। कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

राजनीतिक मुद्दा बना कर गलत तरीके से किया जा रहा प्रस्तुत

सिंहमोड़ स्थित आवास पर आरुषि वंदना ने कहा कि फेसबुक पर मेरी तसवीर लगा मेरे बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कुछ लोगों द्वारा की गयी। मेरे पति ने यह पहले देखा। मेरी फेसबुक प्रोफाइल से ऐसी ही कुछ तस्वीरों को एक राजनीतिक मुद्दा बना कर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। कई अज्ञात फेसबुक प्रोफाइल से यह काम किया गया है। मुझे चरित्रहीन घोषित करके मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित व मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया गया है। मेरी सार्वजनिक छवि को खराब किया जा रहा है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इस संबंध में उन्होंने पति इंद्रजीत सिंह के साथ जाकर हटिया डीएसपी राजा मित्रा को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरुषि के पति इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता से उनका पुराना पारिवारिक संबंध है। पत्नी आरुषि वंदना मंत्री बन्ना गुप्ता को राखी बांधती है। वे इसे और मुझे राजनीति में आगे जाने के लिए मार्गदर्शन देते हैं। मेरी पत्नी को बदनाम करने की साजिश है।

विपक्ष पर लगाया साजिश रचने का आरोप

आरुषि के पति इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पत्नी राजनीति में आगे बढ़ रही है। बिना उचित जानकारी के कोई व्यक्ति गलत काम ना करें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरुषि के बढ़ते कद को देखते हुए कुछ लोगों को यह खटक रही है। विपक्ष के लोगों द्वारा भी साजिश हो सकती है। आरुषि के पति ने कहा कि अगर इस कार्य में पार्टी या संगठन का कोई कार्यकर्ता होगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Related Posts

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: रांची में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब
Jharkhand

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: रांची में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब

July 9, 2025
गढ़वा में जनता की आवाज! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में जनता की आवाज! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश!

July 9, 2025
गढ़वा में लोकतंत्र की मजबूती! उपायुक्त दिनेश यादव ने बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति के लिए बुलाई अहम बैठक!
Jharkhand

गढ़वा में लोकतंत्र की मजबूती! उपायुक्त दिनेश यादव ने बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति के लिए बुलाई अहम बैठक!

July 8, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: रांची में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब
  • गढ़वा में जनता की आवाज! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश!
  • गढ़वा में लोकतंत्र की मजबूती! उपायुक्त दिनेश यादव ने बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति के लिए बुलाई अहम बैठक!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.