Wednesday, October 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नई दिल्ली में प्रशासनिक समन्वय को मिलेगी नई धार! झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और MHA CSO की अहम बैठक

अधिकारियों-कर्मियों के प्रवेश पास, वाहन पास के नवीनीकरण और अंतर-मंत्रालयी समन्वय को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा

October 1, 2026
in Jharkhand, Top News
नई दिल्ली में प्रशासनिक समन्वय को मिलेगी नई धार! झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और MHA CSO की अहम बैठक
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर श्री अरवा राजकमल और गृह मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार चतुर्वेदी के बीच बैठक*

*====================*

*नई दिल्ली/रांची :- झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर श्री अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, नई दिल्ली में गृह मंत्रालय (एमएचए) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार चतुर्वेदी के साथ बैठक की। झारखंड मूल के श्री चतुर्वेदी वर्तमान में गृह मंत्रालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। बैठक में राज्य सरकार के अधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सरकारी वाहनों के लिए प्रवेश पास और वाहन पास जारी करने, उनके नवीनीकरण तथा आवश्यकता के अनुसार पास की संख्या में वृद्धि से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप पास संबंधी प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के साथ-साथ दिल्ली में पदस्थापित झारखंड सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधाओं, कल्याण और कार्य-संबंधी आवश्यकताओं से जुड़े मामलों में समन्वय एवं यथासंभव समाधान सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श हुआ।

श्री अरवा राजकमल, रेजिडेंट कमिश्नर, झारखंड ने कहा कि, “राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिकृत वाहनों के लिए प्रवेश पास और वाहन पास जारी करने तथा उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार के आधिकारिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।”

बैठक में झारखंड भवन,नई दिल्ली में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा नई दिल्ली में निवासरत झारखंडवासियों से निरंतर संवाद बनाए रखते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों से आवश्यक संपर्क एवं सामंजस्य बनाए जाने की बिंदु पर चर्चा हुई

इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों तथा झारखंड सरकार के बीच आवश्यक अंतर-मंत्रालयी समन्वय को सुगम बनाने पर भी चर्चा हुई, ताकि राज्य से संबंधित आधिकारिक कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

झारखंड सरकार केंद्र और राज्य के बीच प्रभावी प्रशासनिक समन्वय को बढ़ावा देने तथा दिल्ली में पदस्थापित राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े कार्यों को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Posts

उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश

October 13, 2026
त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश
Jharkhand

त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश

October 13, 2026
शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Jharkhand

शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

October 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
  • त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश
  • शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.