Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड मंत्रिपरिषद की अहम घोषणाएँ: शिक्षा, जल संसाधन, न्यायिक सेवा व अधिक!

22 मई 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद बैठक में शिक्षा, जल संसाधन, न्यायिक सेवा और प्रशासनिक बदलाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

May 22, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड मंत्रिपरिषद की अहम घोषणाएँ: शिक्षा, जल संसाधन, न्यायिक सेवा व अधिक!
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 22 मई 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-
==================
★ राज्य अन्तर्गत संचालित गैर सरकारी सहायता प्राप्त वित्त सहित अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय/मदरसा/संस्कृत विद्यालयों में वर्ग-9 से वर्ग-10 तक की कक्षाओं में नामांकित एवं अध्ययनरत् सभी कोटि के छात्र/छात्राओं को पाठ्य-पुस्तक एवं कॉपी के निःशुल्क वितरण की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 हेतु Science Magazine तथा कक्षा-11 से 12 हेतु Competitive Magazine के मुद्रण एवं वितरण की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य के समेकित विकास हेतु राज्य में स्थित रिभर बेसिनों में जल की अद्यतन उपलब्धता, विकास, इसके बहुआयामी उपयोग तथा कुशल प्रबंधन हेतु प्रथम झारखण्ड राज्य जल संसाधन आयोग के गठन प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

★ श्री राजीव रंजन चौबे, निम्न वर्गीय लिपिक, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय, बुण्डू, राँची एवं श्री अफजल हसनैन हक्की, निम्नवर्गीय लिपिक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय, राँची की सेवा क्षेत्रीय संवर्ग से झारखण्ड सचिवालय लिपिकीय सेवा संवर्ग में परिवर्तित्त करते हुए निम्न वर्गीय लिपिक सम्प्रति कनीय सचिवालय सहायक के पद के विरूद्ध समायोजन करने की स्वीकृति दी गई।

★ Jharkhand Manpower Procurement (Outsourcing) Manual, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड वरीय न्यायिक सेवा (भर्ती, नियुक्ति एवं सेवाशर्तें) नियमावली, 2001 के नियम 4(a) में उल्लिखित प्रावधान तथा झारखण्ड उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आलोक में, झारखण्ड वरीय न्यायिक सेवा में जिला न्यायाधीश के पद पर श्री विकेश को सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य योजना अन्तर्गत चतरा जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईटखोरी के भवन निर्माण की योजना में गबन की गई राशि का उपायुक्त, चतरा द्वारा वसूली कर राजकोष में जमा करने की प्रत्याशा में गबन की राशि के समतुल्य राशि 22,07, 722/- रूपये पुनः आवंटित करने की स्वीकृति दी गई।

★ भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के झारखण्ड में एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर प्रतिवेदन (झारखण्ड सरकार, वर्ष 2025 का प्रतिवेदन सं०-1) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।

★ माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WPS No. 3329/2022, राम विलास सिंह बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य के क्रम में राम विलास सिंह, सेवानिवृत्त पदचर की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किये जाने एवं देय ACP/MACP का लाभ प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई।

★ भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वर्ष की राज्य वित्त लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.