Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड मंत्रिपरिषद का धमाकेदार फैसला: 236 करोड़ का कैम्बो सिंचाई प्रोजेक्ट, 45 करोड़ का घाटशिला उपचुनाव बजट, सिंचाई से लेकर पेंशन तक की बड़ी घोषणाएँ!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की बैठक में बाबा साहेब आवास योजना में 2 लाख तक सहायता, 480 स्कूलों में विज्ञान लैब, पेंशन पुनरीक्षण, और पोलिटेक्निक कॉलेजों का विकास।

November 3, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड मंत्रिपरिषद का धमाकेदार फैसला: 236 करोड़ का कैम्बो सिंचाई प्रोजेक्ट, 45 करोड़ का घाटशिला उपचुनाव बजट, सिंचाई से लेकर पेंशन तक की बड़ी घोषणाएँ!
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 03 नवंबर 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-
    ==================

★ राँची जिलान्तर्गत मांडर एवं चान्हो प्रखण्ड के आंशिक भू-भाग में भूमिगत पाईपलाईन के माध्यम से जल उद्वह कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के निमित्त कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना हेतु रू० 236,20,81,000/-(दो सौ छत्तीस करोड़ बीस लाख इक्यासी हजार) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ 45-घाटशिला (अ०ज०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के संचालन हेतु रू० 7,84,00,000/-(सात करोड़ चौरासी लाख) मात्र झारखण्ड आकस्मिकता निधि से अग्रिम के तौर पर प्राप्त करने एवं निकासी के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के VIP/VVIPs के सरकारी उड़ान कार्यक्रम को संपादित करने हेतु 2+5 Seater Twin Engine Bell-429 Helicopter की वर्तमान सेवा को (समान दर एवं शत्तों के साथ) आगामी 06 (छः) माह के लिए विस्तारित करने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई।

★ डॉ० रंजित प्रसाद, तत्कालीन अधीक्षक, ईटकी आरोग्यशाला, ईटकी-सह-निदेशक, एस०टी०डी०सी० के अपील अभ्यावेदन पर निर्णय की स्वीकृति दी गई।

★ Jharkhand State Allied and Healthcare Council Rules, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री सलीमा टेटे तथा सुश्री निक्की प्रधान को झारखण्ड आवास बोर्ड द्वारा निःशुल्क आवंटित भूखण्ड का निबंधन में मुद्रांक एवं निबंधन शु:ल्क से विमुक्ति की स्वीकृति दी गई।

★ दुमका जिलान्तर्गत “बरमसिया पी०डब्लू०डी० पथ से शहरघाटी पथ (कुल लम्बाई-8.130 कि0मी0) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टींग एवं R&R सहित) हेतु रू० 44,93,31,800/- (चौवालीस करोड़ तिरानबे लाख एकतीस हजार आठ सौ रूपये) मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ दुमका अन्तर्गत “करमाटांड (PWD Road) से भोगतानडीह (PWD Road) पथ (कुल लम्बाई 7.775 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (पुल कार्य, भू-अर्जन, R&R, युटिलिटी शिफ्टींग एवं वृक्षारोपण सहित)” हेतु रू० 35,81,42,200/- (पैंतीस करोड़ एक्यासी लाख बयालीस हजार दो सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अन्तर्गत सहयोग राशि 1.30 लाख (IAP)/1.20 लाख (Non-IAP) में वृद्धि कर सहयोग राशि 2.00 लाख किये जाने एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य में वृद्धि किये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका W.P. (S) No. 6611 of 2018, बिनोद लकड़ा एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य के याचिकाकर्ताओं को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड के तत्समय आदेश-सह पठित-ज्ञापांक 2667 दिनांक 10.11.2012 द्वारा ग्रेन गोला चौकीदार से प्रखण्ड कल्याण पर्यवेक्षक के पद पर प्रोन्नति के फलस्वरूप वेतनमान 5200-20200, G.P. 1900/- के स्थान पर 5200-20200, G.P. 2400/- अनुमान्य करने की स्वीकृति दी गई।

★ षष्ठम झारखण्ड विधान सभा का तृतीय (मानसून) सत्र (दिनांक 01.08.2025 से 04.08.2025 तक तथा दिनांक 22.08.2025 से 28.08.2025 तक) के सत्रावसान हेतु मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।

★ “झारखण्ड राज्य बहुद्देशीय कर्मी (Multi Purpose Staff) संवर्ग (भर्ती एवं सेवाशर्तें) नियमावली, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभागान्तर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय एवं राजकीय पोलिटेकनिक/राजकीय महिला पोलिटेकनिक संस्थानों के दिनांक-01.01.2016 के पूर्व सेवानिवृत/मृत सरकारी शिक्षकों के पेंशन/पारिवारिक पेंशन पुनरीक्षण की स्वीकृति दी गई।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.