रांची. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने वाली थी। बजट सत्र खत्म होने के बाद यह कैबिनेट की दूसरी बैठक थी। इसमें कई अहम मुद्धों पर चर्चा होने वाली थी।
वहीं शिक्षा मंत्री के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक है। सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक जताया है। वहीं बेजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी दुख प्रकट किया है। बता दें कि शिक्षा मंत्री कई महीनों से बीमार चल रहे थे। बजट सत्र के दौरान सदन में ही उनकी तबियत बिगड़ गयी थी। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया। आज चेन्नई में उनका निधन हो गया।
बता दें कि आज झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे प्रस्तावित थी। यह बजट सत्र के बाद हेमंत कैबिनेट की यह दूसरी बैठक थी। पिछली बैठक 27 मार्च को हुई थी. जिसमें सरकार ने कुल 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी