Sunday, August 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी ने रखा उपवास, कहा- सदन में दबाई जा रही है जनता की आवाज

April 26, 2023
in Jharkhand, Top News
झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी ने रखा उपवास, कहा- सदन में दबाई जा रही है जनता की आवाज
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमिटी की ओर से आज एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा गया। यह उपवास कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह के तहत किया जा रहा है। रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, मंत्री और विधायक उपवास पर बैठे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दूसरे गुट ने डोरंडा में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे। अलग-अलग उपवास स्थल होने के बावजूद दोनों ही गुटों ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राहुल गांधी के पूछे सवालों पर पीएम मोदी की चुप्पी, उद्योपति अडानी के साथ पीएम मोदी के संबंध सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस ने एक दिवसीय उपवास रखा।

जनता के लिए लड़ रही है कांग्रेस पार्टी

सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान मौजूद नेताओं ने एक स्वर में कहा पार्टी जनता के लिए लड़ रही है। आज हम जनता के लिए देशभर में आंदोलन कर रहे हैं। यह पार्टी विशेष का आंदोलन नहीं बल्कि जनता की आवाज है। सदन में बोलने से रोका जा सकता है, सड़कों पर नहीं। नेताओं ने कहा कि एलआईसी-एसबीआई में रखी जनता की गाढ़ी कमाई निजी कंपनी के हाथों सौंप दी गयी। आज तक इस सवाल का जवाब केंद्र की सरकार ने नहीं दी। देश में बेरोजगारी चरम पर है। कोई कुछ कहने वाला नहीं है। पार्टी का यह आंदोलन जनता के हित में जारी रहेगा।

कांग्रेस का ये था मुख्य मुद्दा

यह उपवास कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अडानी-मोदी गठजोड़, राहुल गांधी के पूछे सवालों पर पीएम मोदी की चुप्पी, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जेपीसी से जांच सहित अन्य मुद्दों को लेकर किया गया है।

जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम अभियान

केंद्र सरकार को लेकर कांग्रेस शुरू से हमलावर रहा है। झारखंड में केंद्र सरकार की नीतियों अप्रैल महीने के शुरुआत में आंदोलन कर चुकी है। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। झारखंड में जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम अभियान भी चला चुकी है। यहीं से झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे राज्य में यात्रा में शामिल भी रहे।

Related Posts

हिमालय में हिमनद टूटने से हाहाकार! नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर, 633 की मौत और लगभग 3,000 लापता; भारत-चीन से मांगी गई मदद
Public Reporter

हिमालय में हिमनद टूटने से हाहाकार! नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर, 633 की मौत और लगभग 3,000 लापता; भारत-चीन से मांगी गई मदद

August 29, 2026
दुमका से रांची पहुंचकर बांधी राखी! बहन मति सोरेन ने CM हेमंत सोरेन की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र
Jharkhand

दुमका से रांची पहुंचकर बांधी राखी! बहन मति सोरेन ने CM हेमंत सोरेन की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र

August 29, 2026
CM हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी; ईश्वर से मांगी दीर्घायु की कामना
Jharkhand

CM हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी; ईश्वर से मांगी दीर्घायु की कामना

August 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिमालय में हिमनद टूटने से हाहाकार! नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ का कहर, 633 की मौत और लगभग 3,000 लापता; भारत-चीन से मांगी गई मदद
  • दुमका से रांची पहुंचकर बांधी राखी! बहन मति सोरेन ने CM हेमंत सोरेन की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र
  • CM हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी; ईश्वर से मांगी दीर्घायु की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.