Monday, June 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड@25 का ‘टॉप अचीवर’ धमाका: CM हेमन्त ने DPIIT अवार्ड जीता, बिजनेस रिफॉर्म में नंबर-1—निवेश का नया दौर शुरू!

उद्योग सचिव-निदेशक ने अवार्ड सौंपा, मुख्यमंत्री बोले: 'समन्वय से विकसित झारखंड—औद्योगिक क्रांति आने वाली है!'

November 12, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड@25  का ‘टॉप अचीवर’ धमाका: CM हेमन्त ने DPIIT अवार्ड जीता, बिजनेस रिफॉर्म में नंबर-1—निवेश का नया दौर शुरू!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों से झारखंड को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे (BRAP) में झारखंड को टॉप अचीवर अवार्ड ==================
◆ उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर एवं प्रबन्ध निदेशक, जियाडा श्री वरुण रंजन ने अवार्ड ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने सभी को दी बधाई
==================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा- सभी के समन्वित प्रयासों से मिली राज्य को मिली यह बड़ी उपलब्धि, पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है
=================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा -राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
=================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों से झारखंड राज्य आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय – डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे (BRAP) में झारखंड को टॉप अचीवर का सम्मान प्राप्त हुआ है। उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर एवं प्रबंध निदेशक, जियाडा श्री वरुण रंजन ने यह अवार्ड प्राप्त करने के उपरांत आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन और सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान से और बेहतर करने की हमें प्रेरणा मिलती है।

  • विकास में नित्य नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा हमारा झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों का नतीजा है कि झारखंड विकास के मामले में नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी। राज्य हित में हमारी सरकार लगातार योजनाएं बना रही है । इन योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन हो, इसमें हर अधिकारी की अहम भूमिका है। सभी के प्रयासों से हम एक नया और विकसित झारखंड बनाने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे।

  • क्या है बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान अवार्ड

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय- डीपीआईआईटी
के इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) के तहत बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान ( BRAP) का उद्देश्य प्रमुख नियामक और शासन संकेतकों पर राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है। इसके जरिए राज्यों में प्रतिस्पर्धी और सुधार-उन्मुख कारोबारी माहौल को बढ़ावा देना है। झारखंड को यह सम्मान प्राप्त होना औद्योगिक निवेश के प्रति राज्य की मजबूत प्रतिबद्धता, नीतिगत नवाचार, डिजिटल और संस्थागत दक्षता को दर्शाता है। झारखंड आज पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापार करने में सहूलियत को बढ़ावा देने वाली पहलों के माध्यम से देश के सबसे प्रगतिशील और निवेश अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

Related Posts

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
Jharkhand

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप

May 31, 2026
गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”

May 31, 2026
गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”
Jharkhand

गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

May 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
  • गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”
  • गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.