Wednesday, September 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में बिजली की समस्या पर मचा सियासी बवाल, जेएमएम ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा तो बीजेपी ने लगाया ये आरोप

July 25, 2023
in Jharkhand, Top News
झारखंड में बिजली की समस्या पर मचा सियासी बवाल, जेएमएम ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा तो बीजेपी ने लगाया ये आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड में बिजली की समस्या लगातार बनी रहती है। जिससे राज्यवासी काफी परेशान रहते हैं। किसान अपने खेतों में लगी हुई फसल को पानी डालने, घर की महिलाओं का काम और बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य समस्या का सामना करना पड़ता रहा है।

केंद्र सरकार है जिम्मेदार- महुआ माजी

इसी बीच सरकार में बैठी झारखंड मुक्ति मोर्चा से राज्य सभा सांसद महुआ माजी ने बिजली की हालात को देखते हुए केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ने का काम किया। उन्होंने बताया की झारखंड में जो बिजली की समस्या आ रही है उसका जिम्मेदार केंद्र की सरकार है। क्योंकि झारखंड की कोयला पूरे देश में सप्लाई की जाती है जिसकी रॉयल्टी का पैसा एक लाख 36 हजार करोड़ रुपया केंद्र की सरकार के पास बकाया है। साथ ही पिछली सरकार से ही डीवीसी का बकाया है। इस प्रकार कई चीजें हैं जिनकी वजह से झारखंड में बिजली की समस्या आन खड़ी है।

हेमंत सरकार का इरादा नेक नहीं- सीपी सिंह

वही बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने वर्तमान सरकार के प्रति अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड सरकार का ध्यान जनता के ऊपर नहीं है बल्कि दूसरी जगह पर है। सरकार का इरादा नेक होता तो झारखंड में बिजली की आपूर्ति बेहतर होती, लेकिन झारखंड में बिजली आपूर्ति नहीं करने के पीछे कई कारण है। सरकार तो इसका दोष सिर्फ केंद्र सरकार को दे रही है जो कहीं से उचित नहीं है।

बिजली की समस्या से लोगों को होती है परेशानी

ठंड, गर्मी और बरसात कोई भी मौसम हो झारखंड में बिजली की लचर व्यवस्था लगातार देखी जाती है। जिससे राज्य की जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। पक्ष और विपक्ष तो एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाते ही रहते हैं। लेकिन राज्य वासी यह उम्मीद लगा रहे हैं कि झारखंड की बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’

September 29, 2026
रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
Jharkhand

रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार

September 28, 2026
नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल
Jharkhand

नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

September 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
  • रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
  • नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.