Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज

SRFTI कोलकाता के कुलपति समीरन दत्ता ने प्रतिनिधिमंडल संग किया सूचना भवन का दौरा; मीडियाकर्मियों के लिए 'फिल्म एप्रिशियेशन' और युवाओं के लिए इवनिंग क्लासेज का प्रस्ताव

July 23, 2026
in Jharkhand, Top News
सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड में फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट की स्थापना की दिशा में पहल
  • सूचना भवन से शुरू होगा झारखंड फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट
  • सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के कुलपति श्री समीरन दत्ता अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे सूचना भवन, आईपीआरडी के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • इंस्टिट्यूट की स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ इंस्टिट्यूट शुरू करने के उद्देश्य से किया गया सूचना भवन में उपलब्ध स्पेस का अवलोकन
  • सूचना भवन से शुरू होगा झारखंड फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट
  • झारखंड में फिल्म निर्माण, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक पहल
    ==================================================

झारखंड में फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट की स्थापना की दिशा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रांरभिक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में 22 जुलाई को झारखंड फ़िल्म एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन और सत्यजीत रे फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट के बीच संपन्न हुए एमओयू के क्रम में सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के कुलपति श्री समीरन दत्ता अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सूचना भवन का दौरा किया।
बैठक के दौरान इंस्टिट्यूट की स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई साथ ही इंस्टिट्यूट में कोर्स प्रारंभ करने हेतु आवश्यक सुविधाओं का आकलन किया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक श्री आनन्द ने जानकारी दी कि JFTI के आरंभिक चरण में आवश्यकताओं के अनुरूप Short-duration Courses शुरू किए जाएंगे, जिनमें Part-time, Full-time एवं Evening Classes की सुविधा उपलब्ध होगी, कोर्स की अवधि एक, दो, तीन या छह महीने की होगी। JFTI के प्रारंभिक चरण में विद्यार्थियों एवं कामकाजी युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए Short-duration Courses भी शुरू किए जाएंगे, जिन्हें Part-time, Full-time तथा Evening Classes के रूप में संचालित किया जाएगा। फिलवक्त सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के तकनीकी सहयोग से विभाग के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए जल्द ही शार्ट टर्म कोर्सेज शुरू किए जाने का प्रयास है।

सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के कुलपति श्री समीरन दत्ता ने कहा कि झारखंड फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) के शुरू होने से झारखंड के युवाओं, विशेषकर मास मीडिया और सिनेमा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और JFTI के अंतर्गत साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट व स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे सिनेमा के सभी प्रमुख अंगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।


श्री दत्ता झारखंड फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) में कोर्सेज शुरू करने हेतु उपलब्ध सुविधाओं का आकलन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि JFTI प्लेटफार्म के माध्यम से यहां के युवाओं के लिए एक नया आयाम शुरू होने जा रहा है। हम झारखंड फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट के निर्माण को लेकर हरसंभव सहायता करेंगे। संस्थान के ब्लू प्रिंट तैयार करने से लेकर classroom design, guest faculty के प्रशिक्षण हेतु तकनीकी जरूरतों की व्यवस्था कराने में मदद करेंगे।

SRFTI के कुलपति श्री समीरन दत्ता ने सुझाव दिया कि JFTI के पूर्णतः क्रियाशील होने के उपरांत प्रारंभिक चरण में राज्य के मीडियाकर्मियों के लिए अल्पकालिक (Short Term) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जाएँ, ताकि वे आधुनिक फिल्म, टेलीविजन एवं मीडिया तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी दक्षता को और सुदृढ़ बना सकें। तत्काल एक स्वस्थ फिल्म संस्कृति के बाबत प्रारंभ में फिल्म एप्रिशियेशन कोर्स से शुरूआत किया जाना बेहतर रहेगा।
इस अवसर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री शाहिद आलम, श्री राशिद अख्तर, श्री बीरू कुशवाहा, श्रीमती सुनीता धान, श्री अभय कुमार और SRFTI के एसोसियट प्रो. नीलाजन बनर्जी एवं प्रो.इंद्रनील मुखर्जी भी उपस्थित थे।

Related Posts

रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’
Jharkhand

रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’

July 23, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 23, 2026
ऐतिहासिक 135वें ‘डूरंड कप’ के मुख्य अतिथि होंगे CM हेमंत सोरेन! सेना के अफसरों और खेल सचिव ने मुख्यमंत्री को दिया भव्य उद्घाटन का निमंत्रण
Jharkhand

ऐतिहासिक 135वें ‘डूरंड कप’ के मुख्य अतिथि होंगे CM हेमंत सोरेन! सेना के अफसरों और खेल सचिव ने मुख्यमंत्री को दिया भव्य उद्घाटन का निमंत्रण

July 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रथ मेला में लोक संस्कृति और योजनाओं का महासंगम! IPRD के मंच पर थिरके कलाकार; पद्मश्री मधु मंसूरी बोले— ‘सराहनीय है सरकार की पहल’
  • सिनेमा के नए युग की शुरुआत! ‘सूचना भवन’ से संचालित होगा ‘झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’; जल्द शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! 7.15 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.