Wednesday, November 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

विमानन क्षेत्र में झारखंड की ऊंची उड़ान! धनबाद में खुलेगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंस्टीट्यूट; एयर होस्टेस ट्रेनिंग का भी रास्ता साफ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य स्थापना दिवस पर करेंगे एएमई और एयर होस्टेस कोर्स का शुभारंभ; वेन्योर और एआईएसईसीटी के साथ एमओयू संपन्न, युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर ट्रेनिंग का मौका

July 23, 2026
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड में जल्द शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान
  • झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट और वेन्योर के बीच एमओयू, एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए एआईएसईसीटी से भी करार
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नवंबर में राज्य स्थापना दिवस पर करेंगे पाठ्यक्रमों का शुभारंभ
  • झारखंड समेत पड़ोसी राज्यों के युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर आधुनिक विमानन प्रशिक्षण

रांची। झारखंड जल्द ही पूर्वी भारत का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जहां सरकारी स्तर पर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) और एयर होस्टेस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की तैयारी पूरी कर ली है। दोनों कोर्सों का औपचारिक शुभारंभ नवंबर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री करेंगे।
एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) पाठ्यक्रम के संचालन के लिए झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने दिल्ली की संस्था मेसर्स वेन्योर के साथ एमओयू किया है। वहीं, एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए एआईएसईसीटी लिमिटेड, भोपाल के साथ करार किया गया है। इन पाठ्यक्रमों का संचालन धनबाद स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के आधारभूत ढांचे पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत किया जाएगा।
राज्य सरकार के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों के युवाओं को विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए दूर-दराज़ के राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।


एएमई पाठ्यक्रम में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह तीन वर्षीय कोर्स होगा, जिसकी कुल फीस 6 लाख रुपये होगी। शुल्क का भुगतान तीन वार्षिक किस्तों में 2-2 लाख रुपये के रूप में किया जाएगा।


एयर होस्टेस प्रशिक्षण के तहत छह माह और 12 माह अवधि के दो पाठ्यक्रम संचालित होंगे। दोनों में 60-60 सीटें उपलब्ध रहेंगी। छह माह के कोर्स की फीस 1,00,500 रुपये तथा 12 माह के डिप्लोमा कोर्स की फीस 1,55,500 रुपये निर्धारित की गई है। इस शुल्क में ड्रेस, ग्रूमिंग किट और स्विमिंग प्रशिक्षण भी शामिल रहेगा।
पाठ्यक्रमों का संचालन नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एस.पी. सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर विमानन क्षेत्र में राज्य के युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग और एयर होस्टेस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होंगे तथा देश में विमानन क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Posts

पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित
Jharkhand

पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित

November 25, 2026
रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ
Jharkhand

रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ

November 25, 2026
न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ
Jharkhand

न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

November 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित
  • रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ
  • न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.