Wednesday, June 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में विदेशी निवेश बढ़ाने की नई पहल – स्पेन और स्वीडन यात्रा से मिले 7 बड़े प्रस्ताव!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन और स्वीडन में निवेशकों को आमंत्रित किया। टेस्ला ग्रुप एस, वोल्वो ट्रक संयंत्र और अन्य कंपनियों ने राज्य में निवेश की रुचि जताई।

May 5, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में विदेशी निवेश बढ़ाने की नई पहल – स्पेन और स्वीडन यात्रा से मिले 7 बड़े प्रस्ताव!
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में विदेशी निवेश के उद्देश्य से स्पेन और स्वीडन यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरीय पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर निवेश से संबंधित जानकारी की साझा
======================

  • यात्रा का उद्देश्य झारखंड में विदेशी निवेश को बढ़ाना
  • भारत की जीडीपी में झारखंड का हिस्सा 2.5 प्रतिशत जबकि विदेशी निवेश मात्र 0.98 प्रतिशत
  • स्पेन और स्वीडन झारखंड में निवेश के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण देश

======================

रांची:- उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में स्पेन और स्वीडन गए प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में निवेश हेतु विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया । इस दौरान हमें कई निवेशकों के प्रस्ताव भी मिले साथ ही कई कंपनी ने झारखंड में निवेश करने हेतु रुचि दिखाई है। उक्त जानकारी उद्योग विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल ने दी । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्पेन एवं स्वीडन के विभिन्न उद्यमियों से कहा है कि झारखंड में निवेश की सुगम सुविधा हेतु यूरोपीय कंपनियों के लिए एक समर्पित डेस्क स्थापित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि स्पेन में टेस्ला ग्रुप एस के चेयरमैन श्री दुसान लिचार्ड्स ने ग्रुप की रोमानिया गिगिया फैक्ट्री परियोजना के बारे में प्रस्तुति दी और बैटरी भंडारण उत्पादन के निर्माण के लिए झारखंड में एक समान परियोजना स्थापित करने हेतु करीब 150 मिलियन यूरो के निवेश की रुचि व्यक्त की है ।साथ ही झारखंड सरकार को आरसीडी एस्पेनयोल फुटबॉल क्लब से झारखंड में खेल विकास में सहयोग के लिए झारखंड में फुटबॉल कोचों को प्रशिक्षण देने के लिए एक समझौता ज्ञापन MoU/Lol का प्रस्ताव मिला । इसके अलावे रांची में 120-170 मिलियन यूरो के निवेश से एक मेगा सम्मेलन और व्यापार प्रदर्शनी केंद्र विकसित करने के लिए Lol प्राप्त हुआ । श्री अरवा राजकमल सोमवार को सूचना भवन स्थित सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे ।

  • स्पेन और स्वीडन यात्रा के दौरान झारखंड में विदेशी निवेशकों को आमंत्रण

श्री अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड में विदेशी निवेश के मकसद से यूरोपीय देश स्पेन एवं स्वीडन गए प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन के बार्सिलोना स्थित निर्माणाधीन यूरोप के सबसे बड़े स्टेडियम एफसी बार्सिलोना स्टेडियम और संग्रहालय का दौरा किया इस दौरान वहां एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष सुश्री एलेना फोर्ट के साथ बैठक की । साथ ही डी गावा संग्रहालय का भी दौरा किया ,वहाँ एक पुराने खनन स्थल को एक जियोलॉजिकल म्यूजियम में बदल दिया गया है । इस दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भी झारखंड के चाईबासा में भी इसी तरह के स्थलों को जियोलॉजिकल म्यूजियम में बदलने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाने का निदेश दिया ।

  • बार्सिलोना में इन्वेस्टर के साथ मीटिंग , झारखंड में निवेश को किया गया प्रोत्साहित

बार्सिलोना में ही एक इन्वेस्टर मीट भी आयोजित किया गया ।जहाँ भारतीय प्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाक़ात की । वन टू वन मीटिंग कर खेल से संबंधित मार्केटिंग एंड ब्रांडिंग , आईईएसई बिजनेस स्कूल में उद्यमिता संकाय ,पर्यावरण स्थिरता सहित कई विषयों पर चर्चा की गई । निवेशकों ने झारखंड में एक बेहतरीन स्टार्टअप पॉलिसी के तहत काम करने की रुचि व्यक्त की ,मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें राज्य में संभावित निवेश की तलाश करने हेतु प्रोत्साहित किया ।

  • प्रतिनिधिमंडल ने “फिरा दी बार्सिलोना इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर” का किया दौरा

श्री राजकमल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने “फिरा दी बार्सिलोना इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर” का दौरा किया,जो यूरोप के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक प्रदर्शनी स्थलों में से एक है । यहाँ स्पेन में भारत के माननीय राजदूत की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री को रांची में 120-170 मिलियन यूरो के निवेश से एक मेगा सम्मेलन और व्यापार प्रदर्शनी केंद्र विकसित करने के लिए Lol प्राप्त हुआ । इसके बाद वैश्विक निवेशकों के लिए मैड्रिड का दौरा किया गया ।

  • खनन कार्यों में भारी ट्रकों की बढ़ती माँग को देखते हुए झारखंड में एक मेगा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए वोल्वो को आमंत्रित किया

श्री अरवा राजकमल ने बताया की स्वीडन में गोथेनबर्ग में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 50 से अधिक वैश्विक निवेशकों के समक्ष झारखंड में विनिर्माण ,इलेक्ट्रिक वाहन ,खनिज अन्वेषण और प्रसंस्करण तथा स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित निवेश क्षेत्रों को दर्शाया गया । इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने गोथेनबर्ग में वोल्वो ट्रक संयंत्र का दौरा किया । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में खनन कार्यों में भारी ट्रकों की बढ़ती माँग को देखते हुए झारखंड में एक मेगा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए वोल्वो को आमंत्रित किया ।

  • यूरोपीय देशों की यात्रा से झारखंड की ब्रांड वैल्यू में होगा सुधार

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल ने कहा कि किसी भी देश के निवेशकों को झारखंड में निवेश हेतु आमंत्रित करने के लिए विजीबिलिटी बहुत जरूरी है और यह यात्रा स्पेन और स्वीडन में झारखंड की विजीबिलिटी के लिहाज से काफ़ी महवपूर्ण था।
यात्रा पूरा होने के एक सप्ताह के भीतर ही सात निवेश प्राप्त हुए । इसलिए अन्य राज्यों की तरह ही विदेशी निवेश के लिए उस देश की कंपनियों के साथ निरंतर जुड़ाव जरूरी है । उन्होंने कहा कि करीब 9 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कोई झारखंड से सरकारी प्रतिनिधिमंडल विदेशी दौरे पर गया । इस यात्रा से विदेशों में झारखंड की उपस्थिति दर्ज होगी और झारखंड की ब्रांड वैल्यू में सुधार होगा ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से उद्योग निदेशक श्री सुशांत गौरव, खनन आयुक्त श्री राहुल कुमार सिंहा, एमडी जिडको श्री वरुण रंजन ,समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”
Jharkhand

सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”

June 10, 2026
जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”
Jharkhand

जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”

June 10, 2026
“दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया
Jharkhand

“दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया

June 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सवा सौ साल बाद भी अमर है ‘उलगुलान’ की गूंज, धरती आबा के समाधि स्थल पर झुके महामहिम और मुख्यमंत्री के शीश! सीएम हेमंत सोरेन बोले— “सदियों तक देश को राह दिखाएगा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष”
  • जनता दरबार में ऑन-द-स्पॉट एक्शन, लापरवाह अफसरों पर बिफरे गढ़वा DC! रास्ता रोकने वाले और मुआवजा अटकाने वालों के खिलाफ उपायुक्त का सीधा फरमान— “तुरंत दूर करें जनसामान्य की परेशानी”
  • “दिसंबर 2028 तक हर घर में चमकेगा नल, कोताही की तो खैर नहीं!”— समीक्षा बैठक में गरजे CM हेमंत सोरेन; अब ITI में प्लंबर बनेंगी जल सहिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.