Wednesday, November 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

भव्य और ऐतिहासिक होगा झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह! बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम पहुंचीं सचिव पूजा सिंघल, तैयारियों का लिया जायजा

खेलगांव स्टेडियम में वरीय अधिकारियों के साथ की क्रमवार समीक्षा; राज्य के हर जिले में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट', 'वन डेस्टिनेशन' और 'वन इकोनॉमिक एक्टिविटी' की थीम पर लगेंगी आकर्षक प्रदर्शनियां

November 25, 2026
in Jharkhand, Top News
भव्य और ऐतिहासिक होगा झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह! बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम पहुंचीं सचिव पूजा सिंघल, तैयारियों का लिया जायजा
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में*
  • *सचिव , सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग श्रीमती पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का निरीक्षण किया*
    *================*

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर को भव्य एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव सह अध्यक्ष, आयोजन-सह-समन्वय समिति श्रीमती पूजा सिंघल ने मंगलवार को खेलगाँव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का विस्तृत निरीक्षण किया।

श्रीमती पूजा सिंघल ने वरीय अधिकारियों के साथ स्थल पर मौजूद तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की और स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि कार्यक्रम का आयोजन पूर्णतः व्यवस्थित, भव्य तथा जन-सामान्य के लिए यादगार हो। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर कोई भी कसर न छोड़ी जाए।

  • *राज्यव्यापी पखवाड़ा एवं थीम आधारित प्रदर्शनी*

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर 17 नवम्बर से 27 नवम्बर 2026 तक पूरे राज्य में स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक जिले में तीन प्रमुख थीमों पर आकर्षक एवं सूचनात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा—

– *वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट* (एक जिला, एक उत्पाद)
– *वन डिस्ट्रिक्ट, वन डेस्टिनेशन* (एक जिला, एक पर्यटन स्थल)
– *वन डिस्ट्रिक्ट, वन इकोनॉमिक एक्टिविटी* (एक जिला, एक आर्थिक गतिविधि)

सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की ओर से सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि पखवाड़े के दौरान प्रभावशाली, आकर्षक तथा सूचनात्मक प्रदर्शनियाँ सुनिश्चित की जाएँ। ये प्रदर्शनियाँ झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं एवं आर्थिक क्षमताओं को उजागर करते हुए “एक जिला-एक पहचान” की अवधारणा को और मजबूत करेंगी।


निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के श्री मनोज कुमार, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी श्रीमती माधवी मिश्रा, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री, निदेशक पर्यटन श्री नमन प्रियेश लकड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर झारक्राफ्ट श्रीमती गरिमा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची श्री धनंजय, नजारत उप समाहर्ता रांची डॉ. सुदेश कुमार तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची श्रीमती उर्वशी पांडेय सहित आयोजन से जुड़े अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Related Posts

सियासत से परे आत्मीयता की खूबसूरत तस्वीर! सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, नवदंपती को दिया स्नेहिल आशीर्वाद
Jharkhand

सियासत से परे आत्मीयता की खूबसूरत तस्वीर! सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, नवदंपती को दिया स्नेहिल आशीर्वाद

November 25, 2026
भारत मंडपम में गूंजी झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति! ‘झारखंड दिवस’ पर 42 स्टॉलों में दिखी उद्यमिता की चमक, मानवभूम छऊ के ‘महिषासुर मर्दिनी’ मंचन ने जीता सबका दिल
Jharkhand

भारत मंडपम में गूंजी झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति! ‘झारखंड दिवस’ पर 42 स्टॉलों में दिखी उद्यमिता की चमक, मानवभूम छऊ के ‘महिषासुर मर्दिनी’ मंचन ने जीता सबका दिल

November 25, 2026
राहे में 1,000 लाभुकों को 2.90 करोड़ की आजीविका सौगात, मानकी-मुंडा व ग्राम प्रधानों को मिला विशेष सम्मान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने गांवों में जगाई विकास की नई अलख
Jharkhand

राहे में 1,000 लाभुकों को 2.90 करोड़ की आजीविका सौगात, मानकी-मुंडा व ग्राम प्रधानों को मिला विशेष सम्मान! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने गांवों में जगाई विकास की नई अलख

November 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सियासत से परे आत्मीयता की खूबसूरत तस्वीर! सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी की शादी में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, नवदंपती को दिया स्नेहिल आशीर्वाद
  • भव्य और ऐतिहासिक होगा झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य समारोह! बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम पहुंचीं सचिव पूजा सिंघल, तैयारियों का लिया जायजा
  • भारत मंडपम में गूंजी झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति! ‘झारखंड दिवस’ पर 42 स्टॉलों में दिखी उद्यमिता की चमक, मानवभूम छऊ के ‘महिषासुर मर्दिनी’ मंचन ने जीता सबका दिल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.