Sunday, April 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में मतदान केंद्रों की डिजिटल क्रांति: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शुरू की जियो फेंसिंग ट्रेनिंग!

11 से 13 जून तक रांची में मतदान केंद्रों के मैप और जियो फेंसिंग की ट्रेनिंग, 1200 से कम मतदाताओं पर फोकस।

June 11, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में मतदान केंद्रों की डिजिटल क्रांति: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शुरू की जियो फेंसिंग ट्रेनिंग!
Share on FacebookShare on Twitter
  • राज्य के सभी मतदान केंद्र एवं उनके क्षेत्र को जियो फेंसिंग कराने की तैयारी में जुटा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय
  • जियो फेंसिंग से मतदान केंद्र और उसके क्षेत्रों की तय होंगी सीमाएं
  • मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के ट्रेनिंग का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया शुभारंभ
  • 11 से 13 जून तक राज्य के निर्वाचन से संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों को बैचवार दी जाएगी एक दिवसीय ट्रेनिंग

===================

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर रहनी चाहिए, जिससे मतदान के समय क्यू–मैनेजमेंट और वोटिंग की स्पीड बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को सुविधा हेतु राज्य में विभिन्न मतदान केंद्रों की सीमाओं को जियो फेंसिंग के माध्यम से चिन्हित एवं ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं उनके घरों तक पहुंचने में आसानी होगी। इस प्रक्रिया के सम्पन्न होने के बाद सभी बीएलओ के अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित होंगे एवं ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता अपने लोकेशन से ही अपने मतदान केंद्र, उसका लोकेशन एवं अपने बीएलओ को जान पाएंगे। श्री के. रवि कुमार बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों के मतदान से संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के ट्रेनिंग के दौरान संबोधित कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 11 से 13 जून तक चलने वाले इस ट्रेनिंग सत्र में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के बारे में पुडुचेरी, भारतीय जनगणना कार्यालय एवं आईटी के विशेषज्ञों के अनुभवों को संकलित कर बनाए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल से विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। धुर्वा सेक्टर के क्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए नजरी-नक्शा तैयार करने एवं मैप के की-पॉइंट्स को अंकित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरान्त प्रतिभागियों के विभिन्न टीमों द्वारा इसे अलग-अलग प्रैक्टिकल के तौर पर तैयार कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी होगा, कम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुनः ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी, विभिन्न जिलों से आए उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित जिलों के कर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.