Wednesday, November 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज! यूनियन बैंक के साथ सरकार का ऐतिहासिक समझौता, अब मिलेंगे ताबड़तोड़ प्रीमियम फायदे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में हुआ MoU; दुर्घटना बीमा, एयर एम्बुलेंस और रियायती दरों पर लोन जैसी सुविधाओं के साथ ग्रामीण बैंकिंग के विस्तार पर जोर

November 4, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज! यूनियन बैंक के साथ सरकार का ऐतिहासिक समझौता, अब मिलेंगे ताबड़तोड़ प्रीमियम फायदे
Share on FacebookShare on Twitter

⬤ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) सम्पन्न, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ।
=========================
⦿ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बैंकों से गरीब, वंचित एवं आदिवासी समुदाय के वित्तीय सशक्तिकरण में सक्रिय भागीदारी निभाने का किया आह्वान, ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करने पर दिया जोर।
=========================

  • *दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं रियायती दरों पर ऋण सहित मिलेंगी कई प्रीमियम बैंकिंग सुविधाएं*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में आज झारखण्ड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची में झारखण्ड सरकार के वित्त विभाग एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य सरकार के कर्मचारियों को विशेष सैलरी पैकेज के माध्यम से बेहतर बैंकिंग सुविधाएं, वित्तीय सुरक्षा एवं विभिन्न प्रकार के लाभ उपलब्ध कराना है। इस समझौते से राज्य के लगभग 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

  • *_आदिवासी एवं ग्रामीण समुदाय के वित्तीय सशक्तिकरण पर विशेष जोर_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड एक आदिवासी बहुल राज्य है। ऐसे में हमारी अपेक्षा है कि बैंकिंग क्षेत्र में आदिवासी समुदाय को विशेष प्राथमिकता और लाभ मिले। केवल सरकारी कर्मचारियों तक ही बैंकिंग सुविधाएं सीमित न रहें, बल्कि राज्य के गरीब, पिछड़े, वंचित और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी इन सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के आदिवासी समुदाय की अपनी विशिष्ट सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियां हैं। उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा और जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के आदिवासी समाज का संघर्ष और योगदान देश के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। भगवान बिरसा मुंडा सहित राज्य के अनेक वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर देश की आजादी और स्वाभिमान की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में राज्य के आदिवासी एवं ग्रामीण समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।

  • *_युवाओं और छोटे उद्यमियों को मिले आसान बैंकिंग एवं ऋण सुविधा_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, जरूरतमंद और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से युवा ऋण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि वे ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, छोटे उद्यमियों और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक गतिविधियां शुरू करने में सहयोग मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत होना आवश्यक है। बैंक ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराएं, जिनसे आम लोग आसानी से बैंकिंग प्रणाली से जुड़ सकें और उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक की आर्थिक सुरक्षा एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

  • *_कर्मचारियों के हित में अच्छी पहल_*

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा राज्य सरकार के कर्मचारियों के हित में एक अच्छी पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि बैंक का सहयोग और अधिक व्यापक हो तथा यह पहल आने वाले समय में एक मजबूत साझेदारी के रूप में विकसित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते से राज्य के लगभग 1.75 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने आशा जताई कि बैंक भविष्य में राज्य के आम नागरिकों तक भी अपनी सेवाओं और सहयोग का विस्तार करेगा।

  • *_समझौते के तहत कर्मचारियों को मिलेंगी कई विशेष सुविधाएं_*

इस समझौता ज्ञापन के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों को विशेष बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें आकस्मिक मृत्यु बीमा कवर, पूर्ण एवं आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता, एयर एम्बुलेंस सहित आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं, रियायती दरों पर व्यक्तिगत ऋण, गृह ऋण एवं वाहन ऋण तथा निःशुल्क एटीएम कार्ड और डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

*_इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सचिव श्री प्रशांत कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हेड श्री गुणा चन्द्र गामी, इकोसिस्टम हब हेड श्री रंजीत सहित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।_*

Related Posts

पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित
Jharkhand

पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित

November 25, 2026
रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ
Jharkhand

रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ

November 25, 2026
न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ
Jharkhand

न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

November 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पेसा एक्ट से ग्राम सभाओं को मिली नई ताकत! गढ़वा में झारखंड स्थापना के 26 साल पूरे होने पर सजा भव्य अभिनंदन समारोह, 35 ग्राम प्रधान व मानकी-मुंडा हुए सम्मानित
  • रफ्तार पर लगाम और नियमों का पालन ही बचाएगा जान! नगर ऊंटारी में सड़क पर उतरे डीटीओ गोपी उरांव, वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का जीवनरक्षक पाठ
  • न्यूजीलैंड को धूल चटाकर रांची लौटे देश के चैंपियन! भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के झारखंडी सितारों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.