Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: CM हेमन्त सोरेन का उपायुक्तों को सख्त निर्देश, “जल जमाव और नुकसान पर तुरंत एक्शन लें!”

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को भारी बारिश से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहने, जल जमाव खत्म करने और नुकसान की तत्काल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

June 20, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: CM हेमन्त सोरेन का उपायुक्तों को सख्त निर्देश, “जल जमाव और नुकसान पर तुरंत एक्शन लें!”
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ किया संवाद, राज्य में हो रहे अतिवृष्टि के मद्देनजर अलर्ट मोड में रहने का दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को भारी बारिश के कारण होने वाले नुकसान तथा जल जमाव की समस्या से निपटने हेतु प्रभावी कदम उठाने का दिए निर्देश।

★ भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुए अलर्ट मोड में रहें अधिकारी

★ अतिवृष्टि में हुए नुकसान का आकलन कर विभाग को भेजें रिपोर्ट

★ जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय रखें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ संवाद कर राज्य में हो रहे भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को पूर्ण रूप से अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों से कहा है कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या से आम जनमानस को निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि लोकल अथॉरिटीज के साथ समन्वय स्थापित कर जल जमाव की स्थिति को जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास करें। जिलों में इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सड़क, पुल-पुलिया, घर, फसल इत्यादि को हुए नुकसान का आकलन कर राज्य सरकार को तत्काल रिपोर्ट भेजी जाए ताकि प्रभावित लोगों को राहत और मुआवजा देने में किसी तरह का कोई विलंब नहीं हो। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखें। अतिवृष्टि को देखते हुए वॉटरफॉल, बराज इत्यादि पर्यटन स्थलों में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए NDRF की टीम के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी सहयोग लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वॉटरफॉल में आवश्यकता के अनुरूप सुरक्षा कर्मी भी तैनात रखें।

  • जल जमाव वाले क्षेत्रों में छिड़काव कार्य करें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र जहां जल जमाव की स्थिति है वहां छिड़काव कार्य करें ताकि इसकी वजह से जो बीमारियां उत्पन्न होती है उसे नियंत्रित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में सर्प दंश (स्नेक बाइट) के भी ज्यादा मामले आते हैं। ऐसे में एंटी रेबीज टीके और अन्य सभी जरूरी दवाइयां स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मॉनसून की शुरुआत में ही भारी बारिश हो रही है, ऐसे में यह जरूरी है कि बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से निपटने की पूरी तैयारी पहले से ही रखें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भारी बारिश के कारण सड़क, पुल, पुलिया से संबंधित जो भी क्षति पहुंची है उसकी शीघ्र मरम्मत हो। उन्हेंने निर्देश दिया कि किसी भी पुल या ब्रिज के धंसने का एक और मुख्य कारण अवैध बालू निकासी हो सकता है, इसकी भी जानकारी लें तथा ऐसे कार्यों पर अविलंब रोक लगाएं।

मौके पर मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्त उपस्थित रहे।

Related Posts

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.