रांची : झारखंड जदयू ने रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की है। सूची में 4 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव और 3 प्रवक्ता मनोनीत किए गए। वहीं सागर कुमार को एक बार फिर से प्रदेश प्रवक्ता और श्रवण कुमार को प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया है।
सीएम नीतीश कब आएंगे झारखंड?
झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने सूची जारी करते हुए कहा कि संगठन मजबूत व विस्तार करने की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। वहीं नवम्बर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होगा। जिसे लेकर पांच प्रमंडल में कार्यक्रम होने जा रहा है। खीरु महतो ने कहा कि दूसरी सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी। बताते चलें कि झारखंड की धरती में पहली बार जदयू के विहंगम कार्यक्रम होने जा रहा है। साथ ही मौजूदा समय में संगठन की मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।










