Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र : मणिपुर हिंसा पर सत्ता पक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन, विपक्ष ने नियोजन नीति और विधि व्यवस्था पर हेमंत सरकार को घेरा

July 31, 2023
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों आमने सामने नजर आए। एक तरफ सत्तापक्ष मणिपुर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं विपक्ष के तरफ से राज्य में नियोजन नीति लागू करने, विधि व्यवस्था आदि को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।

सरकार को झारखंड की नहीं मणिपुर की ज्यादा चिंता- अमर बाउरी

मौके पर चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मणिपुर की चिंता करने के लिए वहां पर सरकार है, नेता हैं, अधिकारी हैं। लेकिन झारखंड की सरकार अपने राज्य की चिंता न करते हुए मणिपुर की चिंता में व्यस्त हैं। जबकि यहां लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार है। नियोजन नीति लागू ना होने के कारण लाखों युवाओं को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

आदिवासी महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म जैसी घटनाएं

बीजेपी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था इतनी चरमराई हुई है कि दिनदहाड़े घर में घुसकर लोगों की हत्या हो जा रही है। आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही है। राज्य के दलित खुद को डरा सहमा महसूस कर रहे हैं, फिर भी सरकार मणिपुर के मुद्दे पर अपना समय बर्बाद कर रही है। वहीं नियोजन जैसे अहम मुद्दों पर विधायक अमित मंडल और नवीन जायसवाल ने भी अपनी बात रखी। बीजेपी के विधायक 60ः40 नय चलतो की नारेबाजी की।

दोषियों को सजा दिलाने में सरकार की क्या है योजना?

प्रश्नकाल के दौरान माले विधायक विनोद सिंह ने मामला उठाया कि दोषियों को सजा दिलाने में सरकार क्या योजना बना रही है। साथ ही राज्य के सभी थाने में एक महिला थानेदार की पोस्टिंग की जाए। क्योंकि सिर्फ 25 प्रतिशत मामलों में ही दोषियों को सजा मिल पा रही है। मंत्री आलमगीर आलम ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि अधिक से अधिक संख्या में महिला दारोगा की तैनाती की जाए, लेकिन आरक्षण के हिसाब से नियुक्तियां की जा रही है।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 28, 2026
जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.