Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड का खेल क्रांति का आगाज: हेमन्त सोरेन ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उन्नयन और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए दिया जोरदार निर्देश!

24 सितंबर 2025 को रांची में उच्चस्तरीय बैठक, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होटवार कॉम्प्लेक्स का होगा कायाकल्प।

September 24, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड का खेल क्रांति का आगाज: हेमन्त सोरेन ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उन्नयन और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए दिया जोरदार निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची के प्रस्तावित उन्नयन ( प्रपोज्ड अपग्रेडेशन ऑफ मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक
====================
◆ मुख्यमंत्री का अधिकारियों का निर्देश-स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाएं, सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी करें
====================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा -मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अपग्रेडेशन में अंतर्राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीक और तौर- तरीकों का हो इस्तेमाल
====================

● मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने खेलों की दुनिया में झारखंड को दी है अलग पहचान

● स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खुलने से खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मिलेगा बेहतर प्लेटफार्म

● राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शानदार और सफल आयोजन कर झारखंड ने पेश किए हैं कई मिसाल

——–श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। इसके लिए जो भी आवश्यक प्रक्रियाएं हैं, वह जल्द से जल्द पूरी की जाय । उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के खुलने से यहां के खेल और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। वे आज झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला- संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की उपस्थिति में खेल विभाग एवं सीसीएल के वरीय अधिकारियों के साथ मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, होटवार, रांची के प्रस्तावित उन्नयन ( Proposed Upgradation Of Mega Sports Complex ) को लेकर उच्चस्तरीय बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने खेलगांव में अवस्थित सभी स्टेडियम के अद्यतन हालात की विस्तृत जानकारी ली।

  • मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली है एक अलग पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। देश में बहुत कम ही ऐसे स्पोर्ट्स सेंटर हैं, जहां अलग-अलग खेलों के स्टेडियम एक ही परिसर में अवस्थित हैं। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित होती आ रही है। ऐसी कई खेल प्रतियोगिताओं का सफल और शानदार आयोजन हम कर चुके हैं। राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की हमें निरंतर मेजबानी मिलती आ रही है, ऐसे में हमारे स्टेडियम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों के अनुकूल हों, इसके लिए खेलगांव में स्थित सभी स्टेडियमों में आधुनिक सुविधाओं के साथ सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए।

  • सभी खामियां दूर की जाए, जो जरूरतें हैं, उसे पूरी करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सालों भर कोई ना कोई खेल प्रतियोगिता आयोजित होती रहती है। यहां खिलाड़ियों के नियमित प्रैक्टिस की भी व्यवस्था है। ऐसे में इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल हो, इसके लिए यहां स्थित स्टेडियमों में जो भी खामियां है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। साथ ही खेल आयोजनों को लेकर जो भी जरूरी संसाधनों की जरूरत हो, उसे उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अपग्रेडेशन में अंतर्राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप आधुनिक तौर- तकनीक और तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के स्पेशलाइज्ड एजेंसीज का सहयोग लें।

इस बैठक में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सचिव श्री मनोज कुमार, सचिव श्री अरवा राजकमल, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियन्ता प्रमुख श्री संजय कुजूर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक श्री अविनाश कुमार दीपक, सीसीएल के सीएमडी श्री एनके सिंह, निदेशक (एचआर ) श्री एचएन मिश्रा, जेएसएसपीएस के सीईओ श्री एनके झा और मास एंड वॉइड एजेंसी के ग्रुप हेड श्री प्रणव कुमार मौजूद थे।

Related Posts

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

April 10, 2026
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

April 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
  • निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.