Wednesday, June 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड के सुपरफूड्स की वैश्विक गूंज: वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में महुआ-चिरौंजी ने बटोरी सुर्खियां, निवेशकों का केंद्र बना पवेलियन!

उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने की सुपरफूड्स की असीम संभावनाओं की बात, FPO और महिला कार्यबल ने बढ़ाया झारखंड का गौरव।

September 26, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड के सुपरफूड्स की वैश्विक गूंज: वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में महुआ-चिरौंजी ने बटोरी सुर्खियां, निवेशकों का केंद्र बना पवेलियन!
Share on FacebookShare on Twitter
  • भौगोलिक विविधता से भरपूर झारखंड में सुपरफूड की असीम संभावनाएं : अरवा राजकमल

नई दिल्ली। भारत मंडपम, दिल्ली में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में झारखंड पवेलियन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां झारखंड की फूड इंडस्ट्री और पारंपरिक सुपरफूड्स की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में निवेशक, उद्यमी और आम लोग पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में झारखंड सरकार के उद्योग विभाग द्वारा “झारखंड इंडिजिनियस सुपरफूड : फ्रॉम लोकल हेरिटेज टू ग्लोबल हेल्थ” विषय पर नॉलेज सेशन का आयोजन किया गया। इसमें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीकी, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन, उद्योग निदेशक विशाल सागर, उद्यमी कुमार अभिषेक उरांव और सलाहकार हिमांशु रंजन ने हिस्सा लिया।

सचिव अबूबकर सिद्दीकी ने बताया कि झारखंड 3.8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से आगे बढ़ रहा है। यहां की बड़ी महिला कार्यबल एफपीओ और अन्य माध्यमों से सक्रिय होकर कृषि व खाद्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक विविधता के कारण यहां महुआ, चिरौंजी, शहद सहित कई प्रकार के प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्द्धक सुपरफूड प्रचूर मात्रा में उपलब्ध हैं। बस आवश्यकता है कि उनका सही प्रसंस्करण और विपणन किया जाए। उन्होंने कहा, “झारखंड के पास कच्चा माल, कुशल कार्यबल और सुगम उद्यम नीति—तीनों ही मौजूद हैं। इस एक्सपो से सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।”

जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य प्लग-एंड-प्ले मॉडल और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसी सुविधाओं के साथ एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रहा है। वहीं उद्योग निदेशक विशाल सागर ने कहा कि झारखंड की इन्वेस्ट पॉलिसी हर सेक्टर के लिए अलग-अलग सुविधाएं देती है, परंतु फूड पॉलिसी में विशेष प्रोत्साहन उपलब्ध कराए गए हैं।

उद्यमी कुमार अभिषेक उरांव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे महुआ के प्रसंस्करण के माध्यम से उन्होंने रोजगार सृजन किया और स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार खोजें।

Related Posts

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
Jharkhand

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”

June 24, 2026
“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
Jharkhand

“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज

June 24, 2026
राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
Jharkhand

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

June 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
  • “दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.