Tuesday, August 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड की स्वादिष्ट धमक दिल्ली में: मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में मडुआ-उड़द के साथ खोला पैवेलियन!

प्राकृतिक और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा, उद्यमियों से झारखंड के स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों को अपनाने की अपील।

September 25, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड की स्वादिष्ट धमक दिल्ली में: मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में मडुआ-उड़द के साथ खोला पैवेलियन!
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्राकृतिक और मौलिक खाद्य पदार्थों का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता : संजय प्रसाद
  • विश्वस्तरीय फूड एक्सपो में झारखंड मंडप का भव्य उद्घाटन
    माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने किया शुभारंभ

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज से विश्वस्तरीय फूड एक्सपो (वर्ल्ड फूड इंडिया 2025) की शुरुआत हुई। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश के सभी राज्यों के साथ-साथ कई विदेशी कंपनियां और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़ी संस्थाएं भी भाग ले रही हैं।

इसी क्रम में झारखंड सरकार के उद्योग विभाग द्वारा भारत मंडपम में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने किया।

उद्घाटन के दौरान माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद ने कहा कि
“वर्ल्ड फूड इंडिया हमारे लिए नई बातें सीखने और अपनी विशेषताओं को दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन मंच है। झारखंड अपने अनेक पारंपरिक और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। विविधता ही हमारे देश की असली ताकत है और यही हमें वैश्विक स्तर पर पहचान दिला सकती है।”

श्री संजय प्रसाद ने कहा कि मिलावट और नकली उत्पादों का बढ़ता चलन चिंता का विषय है। ऐसे समय में प्राकृतिक और मौलिक खाद्य पदार्थों का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। झारखंड में मडुआ (रागी) और उड़द दाल जैसे खाद्य पदार्थ न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि देश-दुनिया इनके महत्व को समझे और अपनाए।

मंत्री श्री संजय प्रसाद ने कहा कि“झारखंड अपनी वन उपज और तसर के लिए पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। राज्य के पारंपरिक व्यंजन स्वास्थ्य और स्वाद दोनों का नया आयाम प्रस्तुत करते हैं। हमारा प्रयास है कि झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य और प्राकृतिक व्यंजन देश-विदेश में नई पहचान बनाएं।” उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़े उद्यमियों से अपील की कि वे इस दिशा में रुचि लें और पहल करें।
“स्वादिष्ट भोजन, स्वस्थ शरीर – यही झारखंड सरकार का मिशन है। इस मिशन से जुड़कर उद्यमी भी देश-दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं।”
इस अवसर पर उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर भी उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य के जल स्रोतों को मिलेगा नया जीवन! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड आद्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक; 2119 संभावित वेटलैंड्स के सत्यापन का आदेश
Jharkhand

राज्य के जल स्रोतों को मिलेगा नया जीवन! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड आद्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक; 2119 संभावित वेटलैंड्स के सत्यापन का आदेश

August 24, 2026
हाथियों के रास्ते में नहीं आएगी बाधा, जंगलों में लगेंगे औषधीय पौधे! CM हेमंत सोरेन ने कैम्पा (CAMPA) शासी निकाय की पहली बैठक में दिए ऐतिहासिक निर्देश
Jharkhand

हाथियों के रास्ते में नहीं आएगी बाधा, जंगलों में लगेंगे औषधीय पौधे! CM हेमंत सोरेन ने कैम्पा (CAMPA) शासी निकाय की पहली बैठक में दिए ऐतिहासिक निर्देश

August 24, 2026
आजीविका और महिला सशक्तिकरण पर गढ़वा DC का सख्त रुख! JSLPS की समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन वाले BPM को फटकार; सुधरने के कड़े निर्देश
Jharkhand

आजीविका और महिला सशक्तिकरण पर गढ़वा DC का सख्त रुख! JSLPS की समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन वाले BPM को फटकार; सुधरने के कड़े निर्देश

August 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्य के जल स्रोतों को मिलेगा नया जीवन! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड आद्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक; 2119 संभावित वेटलैंड्स के सत्यापन का आदेश
  • हाथियों के रास्ते में नहीं आएगी बाधा, जंगलों में लगेंगे औषधीय पौधे! CM हेमंत सोरेन ने कैम्पा (CAMPA) शासी निकाय की पहली बैठक में दिए ऐतिहासिक निर्देश
  • आजीविका और महिला सशक्तिकरण पर गढ़वा DC का सख्त रुख! JSLPS की समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन वाले BPM को फटकार; सुधरने के कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.