Sunday, November 9, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड पुलिस की शान: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 20वीं पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में विजेताओं को किया सम्मानित!

रांची में तकनीकी दक्षता और पुलिस स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर झारखंड को गौरवान्वित करने की अपील।

October 17, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड पुलिस की शान: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 20वीं पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में विजेताओं को किया सम्मानित!
Share on FacebookShare on Twitter
  • 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

=========================
*इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में आयोजित पुलिस के तकनीकी अनुसंधान तथा क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न पुलिस स्पर्धाओं
में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया*
=========================
★ चुनौती के इस दौर में पुलिस को दक्ष होना जरूरी

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज जैप-1 ग्राउंड डोरंडा रांची में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट- 2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ होती है। पुलिस विभाग की जिम्मेवारी वर्तमान समय में चुनौतियों से भरा है। राज्य में जैसे-जैसे विकास के आयाम आगे बढ़ते हैं पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ती चली जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीकी युग में हमारे पुलिस के जवान किस प्रकार अधिक से अधिक दक्षता हासिल करें यह अत्यंत जरूरी है। आज हमारी सरकार राज्य के पुलिस महकमें को ज्यादा से ज्यादा दक्ष बनाने की जिम्मेदारी को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मैं उन सभी प्रतिभागियों एवं टीमों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने-अपने क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। साथ ही उन्हें भी मेरी हार्दिक बधाई जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेकर ईमानदारी पूर्वक प्रयास करना सबसे बड़ी बात है, इसके अतिरिक्त तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया गया है उन्हें भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के प्रतिभागियों से अपेक्षा है कि प्रतियोगिता में भाग लेकर आपने जो भी ज्ञानार्जन किया है, उसका प्रयोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जाकर करेंगे। साथ ही मुझे उन चयनित प्रतिभागियों से पूर्ण आशा है कि वे अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

इस अवसर पर डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक ए०सी०बी० श्रीमती प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान श्री मनोज कौशिक, पुलिस विभाग के वरीय एवं कनीय पदाधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में ‘रफ्तार घटाओ, जान बचाओ’ का 5वां दिन धमाका: 500+ चालकों को MV एक्ट की चेतावनी, 3 महीने जेल या 5 हजार जुर्माना!
Jharkhand

गढ़वा में ‘रफ्तार घटाओ, जान बचाओ’ का 5वां दिन धमाका: 500+ चालकों को MV एक्ट की चेतावनी, 3 महीने जेल या 5 हजार जुर्माना!

November 8, 2025
ट्यूनीशिया से घर लौटे 48 झारखंडी श्रमिक: CM हेमंत सोरेन का ‘मसीहा’ अंदाज, विदेशी जाल से छुड़ाई जान!
Jharkhand

ट्यूनीशिया से घर लौटे 48 झारखंडी श्रमिक: CM हेमंत सोरेन का ‘मसीहा’ अंदाज, विदेशी जाल से छुड़ाई जान!

November 8, 2025
गढ़वा DC की जनता दरबार: राशन-पेंशन से जमीन-मारपीट तक, एक क्लिक में समस्याओं का समाधान!
Jharkhand

गढ़वा DC की जनता दरबार: राशन-पेंशन से जमीन-मारपीट तक, एक क्लिक में समस्याओं का समाधान!

November 8, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में ‘रफ्तार घटाओ, जान बचाओ’ का 5वां दिन धमाका: 500+ चालकों को MV एक्ट की चेतावनी, 3 महीने जेल या 5 हजार जुर्माना!
  • ट्यूनीशिया से घर लौटे 48 झारखंडी श्रमिक: CM हेमंत सोरेन का ‘मसीहा’ अंदाज, विदेशी जाल से छुड़ाई जान!
  • गढ़वा DC की जनता दरबार: राशन-पेंशन से जमीन-मारपीट तक, एक क्लिक में समस्याओं का समाधान!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.