झारखण्ड पुलिस वायरलेस मुख्यालय, लाईन तलाब रोड, राँची के सभागार में आज श्री प्रशांत सिंह, पुलिस महानिदेशक (संचार एवं तकनीकी सेवाएं) झारखण्ड, राँची के द्वारा झारखण्ड पुलिस वायरलेस संवर्ग के कुल 24 (चौबीस) नवप्रोन्नत पुलिस निरीक्षक (ऑपरेटर) पदाधिकारियों का पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया।
बता दें कि यह प्रोन्नति छः वर्षों के बाद हुई है, जिससे कर्मचारियों में काफी खुशी की लहर है।

इस अवसर पर श्री अश्विनी कुमार सिन्हा पुलिस उप-महानिरीक्षक, श्री हरविन्दर सिंह पुलिस अधीक्षक, श्री महेश प्रजापति पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।










