Sunday, February 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: रांची में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब

सदर अस्पताल, रांची में स्थापित होगा केंद्रीय रेडियोलॉजी हब, दूरदराज के मरीजों को मिलेगी त्वरित और डिजिटल निदान सुविधा

July 9, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: रांची में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब
Share on FacebookShare on Twitter
  • राज्य में रेडियोलॉजी सेवाओं को मिलेगा नया आयाम
  • सदर अस्पताल,रांची में विकसित होगा रेडियोलॉजी हब
  • इस नई पहल से झारखंड की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास

झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे,सिटी स्कैन ,एमआरआई जैसी रेडियोलोजी सेवाओं की समान और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सदर अस्पताल ,रांची में एक केंद्रीय रेडियोलॉजी हब स्थापित करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हब के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दूरदराज और संसाधनविहीन क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को तत्काल, सटीक और डिजिटल रेडियोलॉजिकल रिपोर्टिंग की सुविधा देना है। हब में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्टों का मूल्यांकन कर संबंधित क्षेत्र और रोगियों को इमेज सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

  • हब 24×7 टेलीरेडियोलॉजी रिपोर्टिंग केंद्र के रूप में करेगा काम

अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार ने बताया कि यह योजना दो चरणों में कार्यान्वित की जाएगी। पहले चरण में राज्य के सभी सदर अस्पताल इस रेडियोलॉजी हब से जोड़े जाएंगे। इससे उन क्षेत्रों में जहां रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं हैं, वहां के मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल पाएगी और इलाज में देरी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर ₹1,21,27,100 (एक करोड़ इक्कीस लाख सत्ताईस हजार एक सौ रुपये) का व्यय अनुमानित है, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। हब के माध्यम से टेक्नीशियनों को उन्नत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे एक्स-रे, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी तकनीकी प्रक्रियाएं बेहतर ढंग से संचालित कर सकें। यह हब 24×7 टेलीरेडियोलॉजी रिपोर्टिंग केंद्र के रूप में काम करेगा।

  • परियोजना का उद्देश्य

श्री अजय कुमार ने इसके मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के माध्यम से टर्नअराउंड समय कम करके रोगियों को त्वरित निदान उपलब्ध कराना। स्वास्थ्य सेवा में एआई आधारित इमेजिंग तकनीक को बढ़ावा देना।शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की विषमता को कम करना।स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है ।

  • सरकारी अस्पतालों को केंद्रीय रेडियोलॉजी हब से जोड़ने से स्वास्थ्य क्षेत्र में निदान क्षमता बढ़ेगी

अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के अंतिम पड़ाव जैसे सीएचसी ,एसडीएच और रेफरल अस्पतालों को केंद्रीय रेडियोलॉजी हब से जोड़ने से स्वास्थ्य क्षेत्र में निदान क्षमता बढ़ेगी राज्य में रेडियोलॉजिस्टों की कमी से निपटने में मदद मिलेगी साथ ही समय पर रेडियोलॉजी रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे जिससे गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान और उपचार संभव हो सकेगा।

  • नई पहल से चिकित्सा रिपोर्टिंग प्रणाली बनेगी दक्ष

इस नई पहल से न केवल चिकित्सा रिपोर्टिंग प्रणाली दक्ष बनेगी बल्कि। यह कदम झारखंड की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा ।

 

Related Posts

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026
गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.