Jharkhand : विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अनुसार आज रांची के अलावा लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। जबकि 18 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है।
22 अगस्त तक विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना
झारखंड के विभिन्न स्थानों में 22 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। 17 और 18 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि 19 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 20 अगस्त को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 21 और 22 अगस्त को भी राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया बंगाल की खाड़ी में डीप साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जो फिलहाल बांग्लादेश के दक्षिणी भाग में सक्रिय है व मानसून ट्रफ की बात करें तो वह अमृतसर से नागालैंड के बीच सक्रिय है. इन दोनों का असर आने वाले चार-पांच दिनों में झारखंड में देखे जाने की उम्मीद है.जिससे अच्छी खासी बारिश का अनुमान है.वहीं, कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है.
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
18 अगस्त को झारखंड के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश का चेतावनी जारी की गई है.जिस वजह से इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर लोगों को सचेत रहने की चेतावनी भी जारी की गई है.यह जिले हैं गढ़वा, पलामू, लातेहार ,लोहरदगा ,गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम ,पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां. कई अन्य जिलों में सामान्य हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी.










