Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची में रथयात्रा का महा-उत्सव: राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने खींची महाप्रभु जगन्नाथ के रथ की डोरी; धुर्वा में बनेगा भव्य तोरणद्वार!

'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंजा ऐतिहासिक जगन्नाथपुर; मुख्यमंत्री ने मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और भव्य गेट निर्माण का किया ऐलान

July 16, 2026
in Jharkhand, Top News
रांची में रथयात्रा का महा-उत्सव: राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने खींची महाप्रभु जगन्नाथ के रथ की डोरी; धुर्वा में बनेगा भव्य तोरणद्वार!
Share on FacebookShare on Twitter
  • ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 में सम्मिलित हुए माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
    ============================
  • माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
    ============================

★ माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दी रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
============================
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान से श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया तथा ‘जय जय जगन्नाथ’ के जयकारे लगाए। माननीय मुख्यमंत्री के साथ-साथ आस्था एवं भक्ति के समागम में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने भी ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारे लगाए। मौके पर माननीय मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों को भक्ति एवं समर्पण का पर्व रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

*मुख्यमंत्री ने की तोरणद्वार निर्माण कराए जाने की घोषणा*

रथयात्रा के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर की भव्यता को और बड़ी पहचान दिलायी जायेगी। इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर की दूर से ही पहचान हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रथयात्रा महोत्सव का पूरे साल श्रद्धालुओं द्वारा इंतजार किया जाता है। आज यहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति जगन्नाथपुर मंदिर की दिव्यता, भव्यता और आकर्षण को स्पष्ट करता है। आने वाले समय में यह रथयात्रा मेला को और सफल तथा प्रभावी बनाया जाएगा।

*इस अवसर पर माननीय मंत्रीगण, माननीय सांसदगण, माननीय विधायकगण सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।*

Related Posts

ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार
Jharkhand

ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार

August 5, 2026
रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक
Jharkhand

रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक

August 5, 2026
मॉनसून सत्र से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक! CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद; सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति
Jharkhand

मॉनसून सत्र से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक! CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद; सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति

August 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ट्रेन चढ़ाते समय पर्स पर हाथ साफ! आरा स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत महाराष्ट्र का महिला चोर गिरोह रंगे हाथ गिरफ्तार
  • रिश्वतखोरी पर गढ़वा DC का सबसे बड़ा स्ट्राइक! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त; स्पष्टीकरण पाया गया असंतोषजनक
  • मॉनसून सत्र से पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक! CM हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद; सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.