Wednesday, June 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में शिक्षा को सशक्त बनाने की मुहिम: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने की ₹1202.89 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा!

7.45 लाख छात्रों को मिला लाभ, केंद्र से ₹900 करोड़ बकाया राशि के लिए अनुरोध, ससमय छात्रवृत्ति के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

October 6, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में शिक्षा को सशक्त बनाने की मुहिम: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने की ₹1202.89 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा!
Share on FacebookShare on Twitter
  • कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने की छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा
    =================
  • राज्य सरकार छात्रों को ससमय छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध
  • बकाया राशि शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु केंद्र को किया गया अनुरोध

___________श्री चमरा लिंडा, कल्याण मंत्री

=================

कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अवसर की समानता का प्रतीक है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए गंभीर है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा सोमवार को रांची के मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे।

समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुल 11,34,183 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 7,45,557 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹1202.89 करोड़ की राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

मंत्री श्री चमरा लिंडा को जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार से लगभग ₹900 करोड़ की बकाया राशि अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है, जिसके कारण शेष पात्र विद्यार्थियों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। श्री लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक रूप से अवगत कराते हुए बकाया राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि छात्रवृत्ति वितरण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

 

Related Posts

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
Jharkhand

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”

June 24, 2026
“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
Jharkhand

“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज

June 24, 2026
राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
Jharkhand

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

June 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
  • “दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.