Monday, March 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने किया उदघाटन

September 10, 2023
in Jharkhand
फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने किया उदघाटन
Share on FacebookShare on Twitter

रामासाहू स्टेडियम गढ़वा में आज गढ़वा जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार, श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। माननीय मंत्री के आगमन पर कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों की टीम द्वारा बैंड एवं मांदर के साथ स्वागत किया गया। वहीं मंच पर माननीय मंत्री को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर स्वागत किया गया।

जिसके पश्चात माननीय मंत्री ने उपायुक्त गढ़वा-सह-संरक्षक आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-अध्यक्ष आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ राज महेश्वरम, महासचिव झारखंड फुटबॉल संघ रांची गुलाम रब्बानी, महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ रांची डॉ मधुकांत पाठक समेत अन्य पदाधिकारी संग संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागतगान गाया गया एवं बैंड की प्रस्तुति दी गई। साथ हीं जैप 10 की महिला बटालियन रांची के द्वारा भी बेंड प्रस्तुति दी गई। शुभारंभ कार्यक्रम में छोटू सिंह खरवार आदिवासी महिला मांदर समूह द्वारा नृत्य प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिसे मौके पर काफी संख्या में दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं आकाश में ट्राई रंग के गुब्बारे भी उड़ाए गए एवं आतिशबाजी भी की गई।

स्वागत भाषण देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-अध्यक्ष आयोजन समिति गढ़वा जिला फुटबॉल संघ राज महेश्वरम ने कहा कि गढ़वा जिला को यह अवसर मिला है कि वह फुटबॉल प्रतियोगिता का मेजबानी करें, फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन का श्रेय माननीय मंत्री महोदय को जाता है जिनके प्रयासों से यह सफल हो पाया है। उन्होंने मंच पर बैठे माननीय मंत्री उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में गढ़वा में काफी विकास हो रहा है यहां के खिलाड़ियों को एक अलग पहचान मिल रही है। उन्होंने जिले के मीडिया द्वारा लगातार किए जा रहे प्रचार प्रसार को लेकर भी आभार व्यक्त किया।

वहीं उपायुक्त ने जिला स्तरीय कमेटी द्वारा आयोजित इस फुटबाल टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी के प्रयासों से यह सफल हो पाया है कि आज हम गढ़वा जिले में इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। गढ़वा के लिए ऐतिहासिक दिन है पूर्व में भी गढ़वा जिले में कई प्रतियोगिता हुए हैं परंतु यह प्रतियोगिता राज्य स्तर का प्रतियोगिता है जिसका काफी महत्व है। उपायुक्त ने कहा कि इन दिनों स्पॉटिंग फैसिलिटी को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिला प्रशासन का यह दायित्व है कि हम खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था कर पाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 150 खेल मैदान बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन खेल मैदानों में टॉयलेट, चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं दी गई है। जिसका फायदा खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने माननीय मंत्री का मार्गदर्शन लगातार मिलता रहे एवं इस प्रकार के आयोजन होते रहे की बात कहते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छे से खेल भावना के साथ खेल खेलने को कहा एवं सभी को शुभकामनाएं दी।

Related Posts

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026
झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में मॉडल विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न! 82 मॉडल स्कूलों के लिए 19 जिलों के 60 केंद्रों पर हुई परीक्षा – 100 अंकों की MCQ आधारित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न
  • गढ़वा प्रशासन ने की त्रुटियों की सुधार! राजस्व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, नामों और पदस्थापन में हुई गलतियों को तत्काल ठीक किया
  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.