Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड : बीजेपी के सामने चुनौतियों की आंधी, अब बाबूलाल पर बड़ी जिम्मेदारी

July 5, 2023
in Jharkhand, Top News
झारखंड : बीजेपी के सामने चुनौतियों की आंधी, अब बाबूलाल पर बड़ी जिम्मेदारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : लोकसभा चुनाव में लगभग आठ महीना ही बचा है ऐसे में देश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से जुट गई है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसे सेमीफाइनल के तौर पर सभी पार्टियां देख रही है। इस बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले चार राज्यों मेें अपना नया कप्तान बनाया है।

इस वजह से 2019 में बीजेपी के हाथ से फिसल गई थी सत्ता

अगर हम झारखंड की बात करें तो यहां बीजेपी ने राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नियुक्त किया है। बाबूलाल मरांडी को नए प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने एक तीर से कई पर निशाना साधा है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे और वे सबसे वरिष्ठ व आदिवासी नेता भी हैं। इन्हें हर कोई चाहता भी है, लेकिन इनके पास कई चुनौतियां भी है। क्योंकि 2019 में दीपक प्रकाश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव बीजेपी हार गई थी और सत्ता से बाहर हो गई थी। बताया जाता है कि हार की वजह मुख्य रूप से आदिवासी नेता को सामने नहीं लाना, जिसके कारण मतदाता बीजेपी से खासे नाराज थे।

बाबूलाल को मिली है बड़ी जिम्मेदारी

अब देखने वाली बात यह होगी कि बाबूलाल मरांडी इस चुनौती पर कितना खरा उतर पाते हैं। क्योंकि इस बार उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 2024 में दो चुनाव हैं एक लोकसभा और दूसरा राज्य में विधानसभा चुनाव। अगर ये चुनाव बाबूलाल के नेतृत्व में बीजेपी जीत जाती है तो उनका कद और बड़ा हो जाएगा और बीजेपी को खोई हुई जमीन वापस मिल जाएगी।

बीजेपी ने अपनी गलती को सुधारा!

राजनीतिक जानकारों की माने तो बाबूलाल मरांडी आदिवासी के बड़े नेता हैं। और संताल परगना से ताल्लुक रखते हैं। आदिवासी भी उनको अपना नेता भी मानते हैं। पिछले चुनाव की बात करें तो संताल परगना में बीजेपी ने दीपक प्रकाश के नेतृत्व में कोई कमाल नहीं दिखाई पायी थी। यही वजह है कि बीजेपी इस बार कोई गलती नहीं फिर से दोहराना नहीं चाहती है। राजनीति जानकारों के अनुसार 2014 में राज्य में जब बीजेपी सत्ता में आई तो गैर आदिवासी रघुवर दास को मुख्यमंत्री बना दिया। वहीं बाद में दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी ने बना दिया। जिससे आदिवासी सामाज में बीजेपी के प्रति काफी नाराजगी देखी गई। इसलिए पार्टी बाबूलाल मरांडी को आदिवासियों और भाजपा को जोड़ने की कड़ी मान रही है।

बाबूलाल ने 2020 में अपनी पार्टी जेवीएम को बीजेपी में कराया था विलय

बवर्ष 2019 में झारखंड विकास मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले बाबूलाल मरांडी ने वर्ष 2020 में वापस बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था। बीजेपी की ओर से बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर स्पीकर से लेकर राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन झारखंड विकास मोर्चा से बीजेपी में शामिल होने को लेकर चल रहे दलबदल के मामले के कारण अब तक उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाया है।

शिबू सोरेन को दुमका में पराजित कर बीजेपी में जगह बनाई

बाबूलाल मरांडी ने अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत आरएसएस से जुड़ कर की। वर्ष 1958 में गिरिडीह जिले के कोदाइबांध में जन्मे बाबूलाल मरांडी ने 1998 के लोकसभा चुनाव में जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन को पराजित किया। जिसके बाद उन्हें वाजपेयी कैबिनेट में शामिल किया गया। लेकिन 2000 में अलग झारखंड राज्य बनने के बाद बीजेपी ने उन्हें झारखंड का पहला मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। लेकिन वर्ष 2005 में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद बाबूलाल मरांडी पार्टी नेतृत्व से नाराज हो गए। उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ कर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातात्रिक का गठन किया। वर्ष 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी की पार्टी को अच्छी सफलता मिली। लेकिन वर्ष 2020 में वे फिर से बीजेपी में शामिल हो गए।

Related Posts

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026
झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.