Wednesday, May 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड ने रचा इतिहास: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर CM हेमन्त सोरेन के सामने टीम ने सौंपी ट्रॉफी, बोले—“अब झारखंड खेलों का नया पावरहाउस बनेगा!”

19 दिसंबर 2025: ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी जीती, CM ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, विदेश ट्रेनिंग और पंचायत स्तर खेलों पर जोर

December 19, 2025
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचनेवाली वाली झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड की यह जीत एक बड़ी उपलब्धि, पूरे राज्य को इस पर गर्व है

◆ मुख्यमंत्री ने राज्य में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने पर दिया जोर, कहा- प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मिलेगा मौका

◆ मुख्यमंत्री बोले- झारखंड को एक ऐसा राज्य बनाना है, जो खेलों की दुनिया में अपनी मजबूत तथा दमदार दावेदारी कर सके पेश

● राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कर रही पहल

● स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को जोड़े जाने की मजबूत शुरूआत हो

———————————-श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचनेवाली वाली झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री ईशान किशन ने पूरी टीम के साथ विजेता ट्रॉफी मुख्यमंत्री को सांकेतिक रूप से हैंडओवर कर जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ्स तथा जेएससीए को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन और मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, टीम के कप्तान ईशान किशन समेत सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अपने प्रदर्शन और अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।

  • झारखंड ने एक नया कीर्तिमान गढ़ा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी- ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर झारखंड ने डोमेस्टिक क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। यह पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला पल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में इस तरह की जीत हासिल होने से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलता है। आज क्रिकेट के साथ हॉकी और तीरंदाजी जैसे कई खेलों में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

  • खेल वातावरण बनाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने क्रिकेटरों से संवाद के क्रम में राज्य में खेल वातावरण बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेलों का एक ऐसा इकोसिस्टम बने , जिसमें राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिले। इसके लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को जोड़े जाने की मजबूत शुरूआत होनी चाहिए ताकि विभिन्न खेलों के होनहार खिलाड़ी को बेहतर प्लेटफार्म मिले ताकि वे अपने प्रदर्शन को और भी निखार सकें। इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।

  • विदेशों में भी टीम को खेलने और प्रशिक्षण की व्यवस्था की हो पहल

मुख्यमंत्री ने जेएससीए से कहा कि खिलाड़ियों को आगे ले जाने में खेल एसोसिएशन की की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में विदेशों में खेलने और प्रशिक्षण देने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की पहल होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग माहौल तथा वातावरण में खेलने का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनके प्रदर्शन में और भी निखार आएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले अन्य प्रतियोगिताओं में झारखंड की टीम बेहतर एवं शानदार प्रदर्शन करे, इसके लिए टीम को मजबूत बनाने का प्रयास लगातार जारी रहना चाहिए।

  • परंपरागत खेलों का भी लौट रहा दौर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे कई लोकप्रिय खेलों के साथ परंपरागत खेलों का भी दौर नए रूप में लौट रहा है। ऐसे परंपरागत खेलों की कई प्रतियोगिताएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रही हैं। ऐसे में अगर कोई अगर खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहता है तो उसके लिए कई दरवाजे खुले हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में सरकार हर तरह का सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है। हमें झारखंड को एक ऐसा राज्य बनाना है, जो खेलों की दुनिया में पूरे देश में अपनी मजबूत तथा दमदार दावेदारी पेश कर सके।

  • राज्य में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने झारखंड में खेल प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों के लिए प्रतियोगिताएं नियमित रूप से होती रहनी चाहिए। इस पहल से खिलाड़ियों को ना सिर्फ अपना खेल कौशल दिखाने का मौका मिलता है, बल्कि कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आते हैं जो अपने प्रदर्शन से राज्य और देश को नाम रौशन करते हैं।

इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष श्री संजय पांडेय, सचिव श्री सौरभ तिवारी और संयुक्त सचिव श्री शाहबाज नदीम के अलावा एसोसिएशन के अन्य सदस्य, झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्य और सपोर्ट स्टाफ्स मौजूद थे।

Related Posts

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
National

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश

May 12, 2026
जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
Jharkhand

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”

May 12, 2026
सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”
Jharkhand

सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
  • जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
  • सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.