Friday, December 5, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया अन्नराज डैम का भ्रमण: झारखंड के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास

झारखंड सरकार की कोशिश से अन्नराज डैम को इको टूरिज्म और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना

February 2, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया अन्नराज डैम का भ्रमण: झारखंड के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय फलक पर मिलेगी पहचान : मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव अलका तिवारी गढ़वा जिले के पर्यटन स्थल अन्नराज डैम का किया भ्रमण
  • अन्नराज डैम को पर्यटन तथा इको टूरिज्म के दृष्टिकोण से किया जाएगा और भी विकसित

**************************************

मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार अलका तिवारी ने शनिवार को गढ़वा जिले के अन्नराज डैम का भ्रमण किया। इस दौरान वहां की मुखिया कौशल्या देवी ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।


अन्नराज डैम पहुंचने के बाद उन्होंने डैम में पर्यटन के विकास व इको टूरिज्म के संबंध में जानकारी हासिल की और सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक रूप से बहुत ही समृद्ध है और इसकी प्राकृतिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर लाने में राज्य सरकार प्रयत्नशील है। सरकार द्वारा झारखण्ड के सभी पर्यटन स्थलों को इको टूरिज्म एवं टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।

मौके पर मुख्य सचिव ने डैम के अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन के विकास पर फोकस करने की बात कही तथा इस पर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि डैम में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रकृतिक दृष्टिकोण से यह जगह बहुत ही सुंदर और मनमोहक है। इस डैम से आस पास के 250-300 गांव में सिंचाई की जा रही है। यह और भी ज्यादा विकसित होगा। जिला प्रशासन द्वारा इसको और भी बेहतर और विकसित करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया जिसपर राज्य सरकार द्वारा इस डैम क विकास की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


इससे पूर्व मुख्य सचिव को गढ़वा आगमण पर परिसदन गढ़वा में उपायुक्त ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मुख्य सचिव के साथ सेवानिवृत आइएएस डॉ डीके तिवारी, उपायुक्त शेखर जमुआर , पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, गढ़वा बीडीओ एवं सीओ समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

गढ़वा में सड़क पर गरजा अलर्ट: “हेलमेट नहीं तो जान गई, घायल को बचाया तो 2000 रु + सर्टिफिकेट, हिट एंड रन में 2 लाख तक मुआवजा!”
Jharkhand

गढ़वा में सड़क पर गरजा अलर्ट: “हेलमेट नहीं तो जान गई, घायल को बचाया तो 2000 रु + सर्टिफिकेट, हिट एंड रन में 2 लाख तक मुआवजा!”

December 4, 2025
गढ़वा में DC का अल्टीमेटम: “झोलाछाप डॉक्टरों की खैर नहीं! 2 नोटिस के बाद क्लिनिक सील, अल्ट्रासाउंड बिना लाइसेंस चले तो जेल!”
Jharkhand

गढ़वा में DC का अल्टीमेटम: “झोलाछाप डॉक्टरों की खैर नहीं! 2 नोटिस के बाद क्लिनिक सील, अल्ट्रासाउंड बिना लाइसेंस चले तो जेल!”

December 4, 2025
ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंचे सैकड़ों युवा: JSSC CGL की रोक हटी, हेमन्त सोरेन बोले—“तुम्हारा संघर्ष रंग लाया, अब जल्द हाथों में नियुक्ति पत्र होगा!”
Jharkhand

ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंचे सैकड़ों युवा: JSSC CGL की रोक हटी, हेमन्त सोरेन बोले—“तुम्हारा संघर्ष रंग लाया, अब जल्द हाथों में नियुक्ति पत्र होगा!”

December 4, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में सड़क पर गरजा अलर्ट: “हेलमेट नहीं तो जान गई, घायल को बचाया तो 2000 रु + सर्टिफिकेट, हिट एंड रन में 2 लाख तक मुआवजा!”
  • गढ़वा में DC का अल्टीमेटम: “झोलाछाप डॉक्टरों की खैर नहीं! 2 नोटिस के बाद क्लिनिक सील, अल्ट्रासाउंड बिना लाइसेंस चले तो जेल!”
  • ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंचे सैकड़ों युवा: JSSC CGL की रोक हटी, हेमन्त सोरेन बोले—“तुम्हारा संघर्ष रंग लाया, अब जल्द हाथों में नियुक्ति पत्र होगा!”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.