Monday, June 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन 9 और 10 अगस्त को, सीएम के सचिव विनय चौबे ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

July 23, 2023
in Jharkhand
झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन 9 और 10 अगस्त को, सीएम के सचिव विनय चौबे ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में विश्व आदिवासी दिवस पर 9- 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन होगा। सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

भव्य तरीके से मनाया जाएगा झारखंड आदिवासी महोत्सव

उल्लेखनीय है कि झारखंड के समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन की खूबसूरती को देश- दुनिया में अलग पहचान दिलाने के लिए पिछले वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पर पहली बार झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन हुआ था। इस वर्ष झारखंड आदिवासी महोत्सव को और भी वृहद स्तर पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

झारखंड आदिवासी महोत्सव के कार्यक्रम

ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में सेमिनार, पैनल डिस्कशन, ट्राईबल फिल्म फेस्टिवल, ट्राइबल फूड्स फेस्टिवल और पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन होगा। इसमें देशभर के ख्याति प्राप्त आदिवासी साहित्यकार, विशेषज्ञ, इतिहासकार आदि शामिल होंगे।

विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार देंगे प्रस्तुति

कल्चरल प्रोग्राम के तहत गीत, नृत्य, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, नेशनल और इंटरनेशनल बैंड के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा यूथ आईकॉन भी आमंत्रित किए जाएंगे।

इन खेलों की होगी प्रतियोगिताएं

महोत्सव में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा

ट्राइबल सेलिब्रिटीज भी होंगे आमंत्रित

महोत्सव में ट्राइबल सेलिब्रिटीज भी आमंत्रित किए जाएंगे। इनमें फेमिना मिस इंडिया रिया तिर्की, क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म एंजल मेरिना तिर्की, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमालिका बारी को आमंत्रित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, अपर सचिव अजय नाथ झा, टीआरआई निदेशक रणेन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
Jharkhand

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”

June 22, 2026
परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026
“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
Jharkhand

“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.