Friday, June 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आपके मकान पर अब नहीं चलेगा ‘बुल्डोजर’: झारखंड सरकार ने खोला राहत का द्वार, घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल से नियमित कराएं अपना आशियाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; G+2 तक के भवनों को वैध करने के लिए पोर्टल शुरू, किस्तों में फीस भरने की सुविधा

May 15, 2026
in Jharkhand, Top News
आपके मकान पर अब नहीं चलेगा ‘बुल्डोजर’: झारखंड सरकार ने खोला राहत का द्वार, घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल से नियमित कराएं अपना आशियाना
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली,2026 के प्रावधानों को लागू किये जाने के निमित ऑनलाइन पोर्टल का नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने प्रोजेक्ट भवन से किया शुभारंभ
    ================
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पहल , राज्य के लोगों को अपना मकान नियमित करने का एक अवसर
  • सरकार की नीतियों के अनुपालन में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण
  • G+2 और 300 वर्गफीट से कम में बने मकानों का ही नियमितीकरण
  • लोग समय सीमा के अंदर मकान नियमितीकरण के लिए करें आवेदन

______________श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री,नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति ,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
======================== 

रांची:-नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन से झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली,2026 के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जहाँ राज्य की जनता को एक मौक़ा प्रदान किया जा रहा है कि वे अनाधिकृत तरीक़े से बने अपने मकानों का नियमितीकरण करा सकेंगे । जो लोग चिंतित थे कि उनके अनियमित मकानों का क्या होगा सरकार इस दिशा में राहत देते हुए भवन नियमितीकरण योजना ले कर आई है । अब लोग पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अपना मकान नियमित करा सकेंगे।

  • भवन नियमितीकरण योजना की सफलता के लिए लोगों का सहयोग एवं समर्थन जरूरी

श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की प्रबल इच्छाशक्ति थी कि राज्य के लोगों को राहत देते हुए अनियमित मकानों को नियमितीकरण करने का एक मौक़ा जरूर दिया जाना चाहिए । इसी के मद्देनजर नगर विकास विभाग ने बड़े कठिन और अथक प्रयासों के बाद यह योजना तैयार हुई है और अब ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ हो गया है। लोग अब पोर्टल के माध्यम से अपने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अपने मकानों को नियमित करा सकेंगे । उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का समर्थन और सहयोग जरूरी है ताकि इस योजना को सफल बनाया जा सके ।

  • भवन नियमितीकरण के उद्देश्य को पूरा करना हम सब की जवाबदेही

मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार की नीतियों का अनुपालन में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भवन नियमितीकरण का उद्देश्य अनियमितीकरण को बढ़ावा देना नहीं है बल्कि जो लोग बिना नक्शा और मास्टर प्लान के अपना मकान बना लिए है ये उन लोगों के लिए एक मौक़ा है। सरकार ने नियमितीकरण नियमावली को बहुत ही सरल और लिबरल बनाया है और नियमित करने में लगने वाली राशि को भी तीन किस्तों में भुगतान का प्रावधान कर लोगों को राहत देने का काम किया है । इसके उद्देश्य को पूरा करना हम सब की जवाबदेही है।

  • शहरीकरण व्यवस्थित ढंग से हो इसके प्रति सरकार गंभीर

प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास को गंभीरता से ले रही है । शहर की सूरत बदल रही है । इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है । रांची में 3 फ्लाइओवर बन कर तैयार हैं, सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर भी ऑनगोइंग है । अरगोड़ा , करमटोली और हरमू 3 नए फ्लाइओवर की स्वीकृति मिल चुकी है। जमशेदपुर और धनबाद में भी फ्लाईओवर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का निदेश है कि शहरीकरण अव्यवस्थित ढंग से ना हो। रोड ,फुटपाथ , टाउनहॉल, नाली सभी व्यवस्थित हों। शहरों में उन्नत बस स्टैंड हो। इस दिशा में काम जारी है। म्युनिसिपल के रेवन्यू बढ़ाने पर भी फोकस है । मानव संसाधन पर भी ज़ोर दिया जा रहा है । टाउन प्लानर , इंजीनियर आदि की नियुक्ति सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि भवन नियमितीकरण नियमावली 2026 को हम योजना कह सकते हैं । इससे लोगों को एक बार मौका दिया जा रहा है कि वे अपने मकानों को नियमित करा सकेंगे। उन्होंने इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी। कहा कि इसके शुभारंभ से लेकर 2 माह के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना है और 6 माह के अंदर नियमितीकरण का निर्णय लिया जा सकेगा ।साथ ही G+2 और 300 वर्गफीट से कम में बने मकानों का ही नियमितीकरण होगा ।

  • भवन नियमितीकरण योजना लोगों के लिए राहत

श्री सूरज कुमार डायरेक्टर सूडा ने कहा कि भवन नियमितीकरण नियमावली -2026 सरकार का ऐतिहासिक कदम है । किसी कारण से लोगों ने अपने मकान को बिना नक्शा पास कराए बना लिया है ,ऐसे अनाधिकृत रूप से बने भवन का नियमतीकरण का निर्णय सरकार ने लिया है ताकि झारखंड के नागरिकों को राहत पहुंचाई जाय।भवन नियमितीकरण योजना का लाभ सभी लोग उठायें । झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली,2026 का लाभ लेने के लिए पोर्टल का शुभारंभ हो गया है । इस पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन करें । आवेदन के लिए 2माह का समय है। राशि का भुगतान भी किस्तों में कर सकेंगे । सरकार ने लोगों को राहत देने के उद्देश्य से ऐसा प्रावधान किया है।

इस अवसर पर पोर्टल पर किस प्रकार आवेदन करना है इसका लाइव डेमोंस्ट्रेशन निदेशक सूडा श्री सूरज कुमार ने मंत्री जी के समक्ष दिया ।

इस अवसर पर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव श्री ज्ञानेंद्र कुमार , अपर सचिव जुल्फिकार अली , धनबाद नगर आयुक्त श्री आशीष सहित नगर विकास एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण के पदाधिकारीगण और फिक्की के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related Posts

गढ़वा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! हंसकेर ITI में लगेगा ‘PM अप्रेंटिसशिप मेला’, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ मिलेगी नौकरी और स्टाइपेंड— “उठाइए कदम, संवारिए अपना भविष्य”
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! हंसकेर ITI में लगेगा ‘PM अप्रेंटिसशिप मेला’, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ मिलेगी नौकरी और स्टाइपेंड— “उठाइए कदम, संवारिए अपना भविष्य”

June 5, 2026
देश के 5 बड़े शहरों में खुलेंगे ‘झारखंड प्रवासी सहायता केंद्र’, हर जिले का एक आईटीआई बनेगा मॉडल! CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान— “मजदूरों की पहचान वाला राज्य नहीं, आत्मनिर्भर झारखंड बनाना हमारी प्राथमिकता”
Jharkhand

देश के 5 बड़े शहरों में खुलेंगे ‘झारखंड प्रवासी सहायता केंद्र’, हर जिले का एक आईटीआई बनेगा मॉडल! CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान— “मजदूरों की पहचान वाला राज्य नहीं, आत्मनिर्भर झारखंड बनाना हमारी प्राथमिकता”

June 5, 2026
कम खर्च करने वाले सरकारी विभागों पर गिरेगी गाज, झारखंड के विकास के लिए बनेगा 10 साल का ‘विजन डॉक्यूमेंट’! CM हेमंत सोरेन की दो टूक— “नवाचारी योजनाओं में लाएं तेजी, बजट का सही इस्तेमाल हमारी प्राथमिकता”
Jharkhand

कम खर्च करने वाले सरकारी विभागों पर गिरेगी गाज, झारखंड के विकास के लिए बनेगा 10 साल का ‘विजन डॉक्यूमेंट’! CM हेमंत सोरेन की दो टूक— “नवाचारी योजनाओं में लाएं तेजी, बजट का सही इस्तेमाल हमारी प्राथमिकता”

June 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! हंसकेर ITI में लगेगा ‘PM अप्रेंटिसशिप मेला’, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ मिलेगी नौकरी और स्टाइपेंड— “उठाइए कदम, संवारिए अपना भविष्य”
  • देश के 5 बड़े शहरों में खुलेंगे ‘झारखंड प्रवासी सहायता केंद्र’, हर जिले का एक आईटीआई बनेगा मॉडल! CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान— “मजदूरों की पहचान वाला राज्य नहीं, आत्मनिर्भर झारखंड बनाना हमारी प्राथमिकता”
  • कम खर्च करने वाले सरकारी विभागों पर गिरेगी गाज, झारखंड के विकास के लिए बनेगा 10 साल का ‘विजन डॉक्यूमेंट’! CM हेमंत सोरेन की दो टूक— “नवाचारी योजनाओं में लाएं तेजी, बजट का सही इस्तेमाल हमारी प्राथमिकता”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.