Wednesday, September 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

झारखंड में 20 करोड़ के पेयजल घोटाले की परतें खुलीं: एसीबी ने शुरू की जांच, बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के घोटाले में बड़ी वित्तीय अनियमितताओं का पर्दाफाश, वरिष्ठ अधिकारी और ट्रेजरी अफसर सवालों के घेरे में।

April 19, 2025
in Crime, Jharkhand, Top News
झारखंड में 20 करोड़ के पेयजल घोटाले की परतें खुलीं: एसीबी ने शुरू की जांच, बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में वित्तीय अनियमितता और 20 करोड़ रुपये से अधिक के गबन से जुड़ा मामला सामने आया है। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने इस गबन की जांच शुरू कर दी है और जांच की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गयी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में विभागीय कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। जांच के दौरान कई फर्जी खाते और मृतक कर्मियों के नाम पर पेआईडी खोलने की बात सामने आयी है। इतना ही नहीं, इन खातों के माध्यम से बड़ी रकम की हेराफेरी भी उजागर हुई है।

जांच में एक रोचक मोड़ तब आया जब पता चला कि संतोष नामक रोकड़पाल ने विभाग द्वारा कंपनी को किये जाने वाले भुगतान की राशि अपने निजी खाते में रख ली थी। इस पैसे से वरिष्ठ अधिकारियों को महंगे उपहार जैसे जेवरात, लैपटॉप और मैकबुक दिये गये थे। वित्त विभाग की जांच के अनुसार, भुगतान के नाम पर कई फर्जी खाता खोले गये और मृतक कर्मी के नाम पर भी खाता बना दिया गया था। एसीबी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है और सरकार के निर्देश पर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।

अब तक की जांच में चार ट्रेजरी अफसरों को निलंबित किया जा चुका है। वित्तीय अनियमितता की कुल राशि लगभग 59 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले के उजागर होने के बाद रांची के डीआइजी सह एसएसपी ने एसीबी जांच की अनुशंसा की। एसीबी ने इस प्रकरण से जुड़े कई अहम दस्तावेज हासिल कर लिये हैं और जांच के बाद साक्ष्य संकलन की दिशा में कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’

September 29, 2026
रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
Jharkhand

रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार

September 28, 2026
नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल
Jharkhand

नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

September 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
  • रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
  • नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.