Jharkhand Weather : झारखंड में लगभग सभी जगहों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने सभी जिलों में गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, आज रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरीडीह, धनबाद, दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज, कोडरमा और देवघर में भारी बारिश का अनुमान है। चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर में उमस परेशान कर सकती है। शाम के समय वर्षा की संभावना है।
पलामू, गढ़वा व लातेहार में मौसम का हाल
पलामू ,गढ़वा व लातेहार में हल्की वर्षा होने के कारण तापमान में बहुत मामूली कमी आई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से कम कमी हुई है। न्यूनतम तापमान अपनी जगह लगभग यथावत है। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद है।
कोडरमा में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अगले चार दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।










