Monday, June 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड के बदलते मौसम का बड़ा असर: यलो अलर्ट जारी, गरज, ओले और तेज़ हवाएं

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण झारखंड में बारिश और वज्रपात की संभावना, 22 अप्रैल तक सतर्कता जरूरी।

April 19, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड के बदलते मौसम का बड़ा असर: यलो अलर्ट जारी, गरज, ओले और तेज़ हवाएं
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने की घटना सामने आयी। इसके पीछे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस बदलाव के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों बारिश, वज्रपात और तेज़ हवाओं के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर अन्य इलाकों में गरज और तेज़ हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और आंधी देखने को मिली। सबसे अधिक वर्षा बहरागोड़ा में दर्ज की गयी, जहां 39.0 एमएम वर्षा हुई। तापमान में भी बड़ा अंतर देखा गया, सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.4 डिग्री सेल्सियस जबकि धनबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 अप्रैल को हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, चतरा, रामगढ़, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा और गोड्डा में गर्जन और तेज़ हवा चलने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश और वज्रपात के दौरान विशेष सतर्कता आवश्यक है। लोगों को सलाह दी गयी है कि वे खुली जगहों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। 23 अप्रैल के बाद से मौसम के साफ होने की संभावना जताई जा रही है। इस अस्थिर मौसम ने खेती-किसानी पर भी असर डाला है, जहां फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

 

Related Posts

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
Jharkhand

“3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त

June 8, 2026
गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे

June 8, 2026
सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका
Jharkhand

सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

June 8, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “3 दिन में काम पर लौटें या कानूनी कार्रवाई भुगतें!”— हड़ताली मनरेगा कर्मियों को गढ़वा प्रशासन की आखिरी चेतावनी; मजदूरों के रोजगार को लेकर DDC सख्त
  • गढ़वा के युवाओं को हाथों-हाथ मिली नौकरी! हंसकेर ITI में ‘PM अप्रेंटिसशिप मेले’ का धमाका; 20 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट मिला ऑफर लेटर, खिले चेहरे
  • सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.