Tuesday, September 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में कल्याण योजनाओं को नई गति: चमरा लिंडा की समीक्षा बैठक में आदिवासियों और पिछड़ों के लिए सख्त निर्देश!

प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, वन अधिकार, और रोजगार योजनाओं की प्रगति पर चर्चा, पारदर्शिता पर जोर।

October 11, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में कल्याण योजनाओं को नई गति: चमरा लिंडा की समीक्षा बैठक में आदिवासियों और पिछड़ों के लिए सख्त निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    =================

योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाए

_____________श्री चमरा लिंडा,कल्याण मंत्री
=================

कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। श्री लिंडा शनिवार को
प्रोजेक्ट भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।

कल्याण मंत्री ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने बैठक में विशेष रूप से प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लंबित भुगतानों की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

कल्याण मंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए केंद्र सरकार से लंबित राशि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर पहल की जा रही है।

इसके अलावा वन अधिकार अधिनियम, धरती आवास ग्राम उत्कर्ष योजना, संविधान अनुच्छेद 275 के अंतर्गत स्वीकृत योजनाएँ, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सरना-मसना स्थल संरक्षण कार्य, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की स्थिति, तथा वाद्य यंत्र वितरण योजना जैसे प्रमुख विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री श्री लिंडा ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह विभाग को प्रस्तुत की जाए ताकि निगरानी और मूल्यांकन की प्रक्रिया मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचे और हर योजना का परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारी लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करें और उनके सुझावों को योजनाओं के सुधार में शामिल करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार आदिम जनजातियों के समग्र उत्थान और विकास के लिए विशेष रूप से संवेदनशील है। आदिम जनजाति समुदाय राज्य की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा हैं। सरकार उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि आदिम जनजाति क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं को समाज के सबसे निचले तबके तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी प्राथमिकता है कि योजनाएँ सिर्फ कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर दिखाई दें और समाज के हर वर्ग को उनका वास्तविक लाभ मिले।

बैठक में कल्याण सचिव श्री कृपा नन्द झा, कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी सहित जिलों के कल्याण पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
Jharkhand

हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प

September 14, 2026
न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
Jharkhand

न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले

September 14, 2026
कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख
Jharkhand

कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख

September 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है! गढ़वा समाहरणालय में हिंदी दिवस पर गूंजीं कविताएं; अधिकारियों और कवियों ने लिया व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प
  • न्याय भी, अधिकार भी और मौके पर राहत भी! गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत व मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन; हाईकोर्ट जज की मौजूदगी में सुलझे सैकड़ों मामले
  • कानून की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक न रहे, जरूरतमंदों को दिलाएं न्याय! गढ़वा के BDS यूनिवर्सिटी में MACT व JJ Act पर ऐतिहासिक वर्कशॉप; हाईकोर्ट जज की लॉ छात्रों को सीख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.