Wednesday, March 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दिल्ली IITF में झारखंड की दीदियां छा गईं: लाइव तसर धागा निकालती महिला कारीगर, लाख चूड़ियां, हस्तशिल्प—लोग बोले “ये तो चलता-फिरता आत्मनिर्भर भारत है!”

प्रगति मैदान के चौथे दिन झारखंड पैविलियन में कोकून से करघे तक का जादू, 400 महिला कारीगरों की लाख चूड़ियां और तम्सुम सिल्क पर टूट पड़े खरीदार।

November 17, 2025
in Jharkhand, Top News
दिल्ली IITF में झारखंड की दीदियां छा गईं: लाइव तसर धागा निकालती महिला कारीगर, लाख चूड़ियां, हस्तशिल्प—लोग बोले “ये तो चलता-फिरता आत्मनिर्भर भारत है!”
Share on FacebookShare on Twitter

प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) का सोमवार को चौथा दिन
====================

  • झारखंड पैविलियन में महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद बन रहे आकर्षण का केंद्र,झारखंड के महिला-निर्मित उत्पादों की धूम
  • झारखंड पैविलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान

============================

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में इस वर्ष झारखंड पैविलियन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झारखंड सरकार इस बार मेले में महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है। राज्य के विभिन्न जिलों से आई महिला कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों ने अपने कौशल, श्रम और रचनात्मकता से तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया है। इन उत्पादों के माध्यम से झारखंड की हज़ारों महिलाओं को न सिर्फ रोजगार मिल रहा है, बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

  • झारखंड का तसर उद्योग आदिवासी और ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का स्थायी स्रोत

पैविलियन का मुख्य आकर्षण वह लाइव डेमो है, जहां तसर सिल्क कोकून से रेशम धागा निकालने की परंपरागत प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया जा रहा है। प्रशिक्षित महिला कारीगर आगंतुकों को समझाती हैं कि किस तरह प्राकृतिक तसर कोकून को उबालकर उससे धागा निकाला जाता है और फिर उसे सूत में बदला जाता है। इसी लाइव डेमो के आगे “तम्सुम” उसी धागे से कपड़ा तैयार करने की प्रक्रिया को करघे पर प्रदर्शित करती हैं। यह संपूर्ण अनुभव दर्शकों के लिए अत्यंत अनूठा है और झारखंड के तसर उद्योग की समृद्ध परंपरा के साथ-साथ उसमें महिलाओं की विशाल भूमिका को भी उजागर करता है। यह उद्योग न केवल आदिवासी और ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का स्थायी स्रोत है, बल्कि उन्हें आधुनिक बाज़ारों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम भी बन रहा है।

  • पैविलियन में लगे विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स पर दिख रही विविधता, गुणवत्ता और पारंपरिकता झारखंड की सांस्कृतिक विरासत

पैविलियन में लगे विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। इनमें हस्तनिर्मित वस्त्र, हस्तशिल्प उत्पाद, प्राकृतिक और जैविक सामग्रियों से तैयार उत्पाद, तसर सिल्क पर आधारित परिधान और घरेलू सजावट की वस्तुएँ शामिल हैं। इन स्टॉल्स पर दिख रही विविधता, गुणवत्ता और पारंपरिकता झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।

  • मेले का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण लाख चूड़ी हस्तशिल्प का स्टॉल

मेले का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण लाख चूड़ी हस्तशिल्प का स्टॉल है, जिसे झबर मल संचालित करते हैं। वे पिछले चार वर्षों से लगातार आईआईटीएफ में भाग ले रहे हैं और हर वर्ष दिल्ली की महिलाओं के लिए नए व आधुनिक डिज़ाइन लेकर आते हैं। झबर मल बताते हैं कि उनके संगठन में लगभग 400 महिलाएँ लाख की चूड़ियाँ बनाती हैं, जिससे उन्हें स्थायी आजीविका प्राप्त होती है। यह हस्तकला न केवल पारंपरिक है, बल्कि महिला कारीगरों के लिए आर्थिक उन्नति का महत्वपूर्ण साधन भी बन चुकी है।

इस बार का झारखंड पैविलियन केवल कला और संस्कृति का प्रदर्शन भर नहीं है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि किस प्रकार राज्य की महिलाएँ अपने कौशल, परंपरा और मेहनत के बल पर आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

 

Related Posts

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026
सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.