Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 : भारत ने जापान को हराकर दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक, चीन को मिला कांस्य

November 6, 2023
in Jharkhand
झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 : भारत ने जापान को हराकर दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक, चीन को मिला कांस्य
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजयरथ जारी रखते हुए झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

मेजबान टीम ने रविवार को यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में जापान को 4-0 से हराया। वहीं, चीन ने कोरिया को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक हासिल किया।

स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय टीम ने हाफ टाइम की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिए यह गोल संगीता कुमारी ने 17वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में किया।

मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में भी अपना तूफानी प्रदर्शन जारी रखा और तीन गोल और दाग दिए। टीम के दूसरा गोल नेहा ने 46वें, तीसरा गोल लालरेमसियामी ने 57वें और चौथा तथा अंतिम गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया।

भारत की इस संस्करण में सात मैचों में यह लगातार सातवीं जीत थी। भारतीय टीम के लिए संगीत कुमारी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल किए जबकि चीन की जियाकी झोंग सात गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

इससे पहले, कांस्य पदक मुकाबले में चीन के लिए यी चेन ने तीसरे और तियांतियन लोउ ने 47वें मिनट में गोल किए। वहीं, कोरिया के लिए एकमात्र गोल सुजिन एन ने 38वें मिनट में दागा। कोरिया को चौथे, मलेशिया को पांचवें और थाईलैंड को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा।

राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत ने इससे पहले, साल 2016 में यह खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”

July 10, 2026
“अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’
Jharkhand

“अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’

July 10, 2026
गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म
Jharkhand

गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म

July 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”
  • “अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’
  • गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.