Thursday, September 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड के नए दौर के उद्यमियों को लगे पंख! रांची में सजा ‘Tally Startup Collective’ का मंच; 75+ फाउंडर्स जुटे, 5 को मिला 1:1 निवेशक पिच का बड़ा मौका

JIIDCO और टैली सॉल्यूशंस की साझा पहल; राज्य के स्टार्टअप्स को मिला दिग्गज इन्वेस्टर्स, मेंटर्स और उद्योग विशेषज्ञों का सीधा मार्गदर्शन

September 16, 2026
in Jharkhand, Top News
झारखंड के नए दौर के उद्यमियों को लगे पंख! रांची में सजा ‘Tally Startup Collective’ का मंच; 75+ फाउंडर्स जुटे, 5 को मिला 1:1 निवेशक पिच का बड़ा मौका
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में JIIDCO की पहल
  • ‘Tally Startup Collective – Ranchi Chapter’ में 75 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स की भागीदारी, 5 चयनित स्टार्टअप्स को निवेशकों के समक्ष 1:1 पिच का अवसर

रांची, 16 सितंबर 2026: झारखंड में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने तथा राज्य के उभरते उद्यमियों को निवेशकों, मेंटर्स और उद्योग विशेषज्ञों से जोड़ने के उद्देश्य से झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JIIDCO) में बुधवार को ‘Tally Startup Collective – Ranchi Chapter’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 75 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम में JIIDCO के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार साहू तथा Startup Jharkhand के Chief Enabler श्री शुभम राज ने राज्य में स्टार्टअप्स एवं नवाचार आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत सहयोग, उद्योग जगत से जुड़ाव और मजबूत स्टार्टअप नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस आयोजन ने राज्य के उद्यमियों को निवेश की तैयारी, व्यवसाय को विस्तार देने, प्रभावी पिच तैयार करने और निवेशकों के साथ दीर्घकालिक संबंध विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधे विशेषज्ञों से संवाद का अवसर प्रदान किया।

Tally Solutions Pvt. Ltd. के AGM – Product Excellence श्री गौतम चक्रवर्ती ने स्टार्टअप्स के लिए तकनीक एवं व्यावसायिक समाधानों से जुड़े पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। निवेश एवं फंडिंग से जुड़े सत्रों में A Square Capital की Managing Director सुश्री चाहत अग्रवाल, VC Grid के श्री कुमार धीरज तथा Angel Investor एवं Mission Blue Foundation के श्री पंकज सोनी ने स्टार्टअप फाउंडर्स के साथ अपने अनुभव साझा किए। SanchiConnect के VP – Growth श्री विजय बावरा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

5 स्टार्टअप्स को निवेशकों के साथ सीधे संवाद का अवसर

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा 1:1 Investor Pitch Session रहा। इसमें झारखंड के 5 चयनित स्टार्टअप फाउंडर्स को निवेशकों के समक्ष अपने बिजनेस मॉडल और विकास की योजनाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इस दौरान फाउंडर्स ने निवेशकों के साथ सीधे संवाद किया और अपने उद्यमों से संबंधित महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त किया।

कार्यक्रम में नेटवर्किंग और संवाद के माध्यम से भी स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों, मेंटर्स तथा इकोसिस्टम से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक-दूसरे से जुड़ने और संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने का अवसर मिला।

Tally Solutions, SanchiConnect, Startup Jharkhand और JIIDCO की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम ने सरकार, उद्योग, निवेशकों और स्टार्टअप समुदाय के बीच संवाद के लिए एक साझा मंच प्रदान किया।

JIIDCO राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ उद्यमिता एवं नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। स्टार्टअप्स को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, निवेशक नेटवर्क और उद्योग जगत से जोड़ने वाले ऐसे प्रयास राज्य में एक अधिक सक्षम एवं सुदृढ़ स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में सहायक होंगे।

 

Related Posts

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर गढ़वा के कदम! आईटीआई भंडरिया में लगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला; 15 युवाओं को मिला रोजगार, 17 हुए शॉर्टलिस्ट
Jharkhand

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर गढ़वा के कदम! आईटीआई भंडरिया में लगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला; 15 युवाओं को मिला रोजगार, 17 हुए शॉर्टलिस्ट

September 16, 2026
ग्लोबल पार्टनरशिप की दिशा में झारखंड का बड़ा कदम! CM हेमंत सोरेन से मिले ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच; शिक्षा, मिनरल्स और निवेश में साझेदारी पर बनी सहमति
Jharkhand

ग्लोबल पार्टनरशिप की दिशा में झारखंड का बड़ा कदम! CM हेमंत सोरेन से मिले ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच; शिक्षा, मिनरल्स और निवेश में साझेदारी पर बनी सहमति

September 16, 2026
कोई योग्य नागरिक छूटे न! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा पहुंचे मुसहर टोला; बिना कागजात अटके 76 मताधिकारों के लिए चुनाव आयोग से मांगी गाइडलाइन
Jharkhand

कोई योग्य नागरिक छूटे न! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा पहुंचे मुसहर टोला; बिना कागजात अटके 76 मताधिकारों के लिए चुनाव आयोग से मांगी गाइडलाइन

September 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड के नए दौर के उद्यमियों को लगे पंख! रांची में सजा ‘Tally Startup Collective’ का मंच; 75+ फाउंडर्स जुटे, 5 को मिला 1:1 निवेशक पिच का बड़ा मौका
  • हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर गढ़वा के कदम! आईटीआई भंडरिया में लगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला; 15 युवाओं को मिला रोजगार, 17 हुए शॉर्टलिस्ट
  • ग्लोबल पार्टनरशिप की दिशा में झारखंड का बड़ा कदम! CM हेमंत सोरेन से मिले ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच; शिक्षा, मिनरल्स और निवेश में साझेदारी पर बनी सहमति

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.