Tuesday, March 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जनसेवकों के धरना स्थल पर पहुंचे जेएमएम जिला अध्यक्ष, मांगों पर दिया ये आश्वासन

May 30, 2023
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के बैनर तले सैकड़ों जनसेवक पिछले 22 दिनों से स्थानीय कचहरी परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं। वहीं मंगलवार को इनसे मिलने और इनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा पहुंचे। उन्होंने धरना प्रदर्शन को स्थगित करने का आग्रह किया। और उनके द्वारा उन्हें समर्पित किये गए मांग पत्र ग्रहण करनें के बाद शर्मा ने आश्वासन दिया की वे अब हड़ताल को तोड़ दें।

उन्होंने कहा कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक है। आपकी बातों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक मैं अवश्य पहुंचा दूंगा। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है आपकी जायज मागों को सरकार निश्चित मानेगी और इसपर जल्द ही अमल होगा।

वहीं मौके पर धरना स्थल पर बैठे जनसेवकों ने भी जिला अध्यक्ष के समक्ष अपनी भावना को रखा और कहा कि हमारी सभी मांगे उचित और जायज़ है। सरकार को हमारी मांगे माननी चाहिए ताकि हमारे साथ भी न्याय हो। वहीं जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि मुझे इनके द्वारा मांग पत्र दिया गया है। इनकी मांगों के आधार पर जो पता चल रहा है इसमें कुछ विभागीय त्रुटि है, जिसे दूर किया जा सकता है।

धरना पर बैठे जनसेवकों ने भी कहा कि सकारात्मक खबर मिलते ही हमलोग धरना प्रदर्शन को रद्द कर पुनः अपने कार्यों में लौट जाएंगे। मौके पर प्रखण्ड 20 सूत्री उपाध्यक्ष गुलाब यादव, जेएमएम महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम देवी, बिपिन यादव आदि मौजूद रहे।

Related Posts

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
Jharkhand

डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन

March 16, 2026
Auto Draft
Jharkhand

गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक

March 16, 2026
जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य
Jharkhand

जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

March 16, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डिजिटल झारखंड की कहानी अब किताब में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने NIC की “कॉफी टेबल बुक” का किया भव्य लोकार्पण – ई-गवर्नेंस, नवाचार और डिजिटल पहलों का शानदार संकलन
  • गढ़वा में उपाध्यक्ष चुनाव के दिन सख्ती! समाहरणालय परिसर 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू – 17 मार्च को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक 5 या अधिक लोगों का जमावड़ा, लाउडस्पीकर, हथियार, आतिशबाजी पर पूर्ण रोक
  • जीवनदायिनी पहल! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रक्तदान कर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ – विधानसभा परिसर में हुआ महान मानवीय कार्य

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.