Wednesday, September 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

गढ़वा में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, उपायुक्त दिनेश यादव ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन का निर्देश दिया

April 17, 2026
in Jharkhand, Top News
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 उपायुक्त ने जेपीएससी की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर की बैठक

🔸19 अप्रैल 2026 को जिले के 29 केंद्रों पर दो पाली में आयोजित होगी परीक्षायें, कुल 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

🔸 उपायुक्त ने संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु किया निदेशित

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन को लेकर बैठक की गयी। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अभियान एसपी सह पुलिस नोडल पदाधिकारी आर.डी. बड़ाइक, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह परीक्षा नोडल पदाधिकारी रविश राज सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रंका एवं श्री बंशीधर नगर रुद्र प्रताप एवं प्रभाकर मिर्धा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि, जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक, सेंटर सुपरिटेंडेंट, स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य, पुलिस पदाधिकारीगण समेत अन्य उपस्थित थें।

बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसके माध्यम से भविष्य के अधिकारी का चुनाव किया जाता है। ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि परीक्षा कदाचार मुक्त हो ताकि हमारे राज्य को योग्य एवं कर्मठ ऑफिसर्स मिल सके। परीक्षा का बेहतर संचालन एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए आप सबों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधितों से झारखंड लोक सेवा आयोग के सभी नियमों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने की बात कही। उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षक सह स्टेटिक दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वे परीक्षा तिथि को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराने के लिए सभी तरह के कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सेंटर सुपरिटेंडेंट यह सुनिश्चित करें कि उनकी ओर से कोई चूक ना हो। साथ ही पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी व मौके पर तैनात पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ ना ले जा सके। परीक्षा में किसी प्रकार का अनुचित साधन का उपयोग प्रकाश में आने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।

परीक्षा के नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिले में 29 केन्द्र बनाए गये हैं जिसमें कुल 7 हजार 6 सौ 22 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली 10 से 12 बजे तक वहीं दूसरी पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर परीक्षा के नोडल पदाधिकारी रविश राज सिंह ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े विभिन्न दंडाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी को उनके कार्यों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’

September 29, 2026
रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
Jharkhand

रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार

September 28, 2026
नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल
Jharkhand

नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

September 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
  • रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
  • नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.