Monday, August 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मीठी क्रांति से बदलेगी झारखण्ड के गांवों की तकदीर! सखी मंडल की दीदियां बनेंगी ‘हनी विंग्स’; CEO अनन्य मित्तल का बड़ा निर्देश— “दूसरे राज्यों के बाजारों में धूम मचाएगा यहां का शहद”

रांची के नगड़ी और इटकी प्रखंड में संचालित हनी माइग्रेशन सेंटर का जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण; गुणवत्ता से समझौता न करने और पैकेजिंग को आधुनिक बनाने के दिए निर्देश

June 1, 2026
in Jharkhand, Top News
मीठी क्रांति से बदलेगी झारखण्ड के गांवों की तकदीर! सखी मंडल की दीदियां बनेंगी ‘हनी विंग्स’; CEO अनन्य मित्तल का बड़ा निर्देश— “दूसरे राज्यों के बाजारों में धूम मचाएगा यहां का शहद”
Share on FacebookShare on Twitter
  • जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने हनी माइग्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण
  • झारखंड में उत्पादित शहद को अन्य राज्यों के बाजारों तक पहुँचाने एवं इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से करें प्रयास
  • शहद उत्पादन से राज्य की ग्रामीण महिलाएँ हो रहीं हैं सशक्त

*========================*

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने कहा कि हनी वैल्यू चेन परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन एवं विपणन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। वे सोमवार को राँची जिले के नगड़ी एवं इटकी प्रखंड अंतर्गत हनी वैल्यू चेन परियोजना के तहत गठित झारखंड मधु आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPC) से जुड़ी आजीविका सखी मंडल की मधु पालक दीदियों द्वारा संचालित हनी माइग्रेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान संबोधित कर रहे थे।

*मधुमक्खी पालन से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं आय के मिल रहे हैं अवसर*

निरीक्षण के दौरान श्री अनन्या मित्तल ने मधु पालक दीदियों से मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहद की पैकेजिंग व्यवस्था एवं हनी बॉक्स का अवलोकन किया तथा व्यवसाय की विभिन्न बारीकियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि उत्पाद की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसे निरंतर बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही झारखंड में उत्पादित शहद को अन्य राज्यों के बाजारों तक पहुँचाने एवं इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं आय के अवसर प्राप्त हो सकें।


इस अवसर पर हनी वैल्यू चेन परियोजना के SPM श्री संजय दास, DPM राँची श्री अभिषेक चांद, DM एंटरप्राइज, DM SMIB, नगड़ी एवं इटकी प्रखंड के BPM, प्रखंड टीम, FPC के निदेशक मंडल (Board of Directors – BOD) के सदस्य, FPC से जुड़ी मधु पालक दीदियाँ तथा अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
Jharkhand

सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

August 23, 2026
विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा हक! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘मंडल डैम पुनर्वास के लिए तुरंत संशोधित करें DPR’
Jharkhand

विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा हक! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘मंडल डैम पुनर्वास के लिए तुरंत संशोधित करें DPR’

August 23, 2026
फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
Jharkhand

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन

August 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
  • विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा हक! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘मंडल डैम पुनर्वास के लिए तुरंत संशोधित करें DPR’
  • फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.