Thursday, June 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

करम पर्व की धूम में झारखंड: हेमन्त और कल्पना सोरेन ने रांची में मनाया उत्सव, संस्कृति और प्रकृति की महिमा का गान!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची महिला महाविद्यालय में करम पूजा महोत्सव-2025 में की पूजा-अर्चना, परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान।

September 4, 2025
in Jharkhand, Top News
करम पर्व की धूम में झारखंड: हेमन्त और कल्पना सोरेन ने रांची में मनाया उत्सव, संस्कृति और प्रकृति की महिमा का गान!
Share on FacebookShare on Twitter

रांची महिला महाविद्यालय (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित “करम पूजा महोत्सव-2025” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखण्ड वासियों को करम पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
=========================
★ परंपराओं को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है

★ करम पर्व हमारी विशिष्ट संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज रांची महिला महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित “करम पूजा महोत्सव-2025” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अखरा में स्थापित करम डाली के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की तथा शीश नवाकर समस्त झारखण्डवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

  • हमसभी लोग परंपरा एवं संस्कृति से बंधे हुए हैं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब लोग इस धरती के साथ स्थापित परंपराओं एवं संस्कृति से बंधे हुए हैं। हर वर्ग समुदाय के लोग अपने-अपने रीति-रिवाज एवं संस्कृति के साथ आगे बढ़ते हैं, इसी प्रकार आज आदिवासी समाज के लोग करम पर्व के पावन अवसर पर इस आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में करम महोत्सव-2025 धूमधाम से मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी बहनों ने बारिश के मौसम में भी एकत्रित होकर इस परंपरा का हर्ष और उल्लास के साथ निर्वहन किया है जो प्रकृति के साथ हमारे साहचर्य का उदाहरण है। बारिश, तूफान या गर्मी किसी भी प्रकार का मौसम हो हर हाल में हमारी बहनों ने करम महोत्सव को प्रत्येक बार संपन्न कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट संबंध, सामाजिक समरसता तथा प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और कृतज्ञता को दर्शाता है।

  • समृद्ध परंपरा और संस्कृति को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम सभी की यह कामना है कि हमारे पूर्वजों ने जिस प्रकार हमें करम पर्व जैसे महत्वपूर्ण सामूहिक उल्लास के अवसरों को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा है, हमारी पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी भी इस समृद्ध परंपरा को श्रद्धा और सद्भाव के साथ आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यह समृद्ध परंपरा और संस्कृति और ज्यादा मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहे ये हम सभी की जिम्मेवारी है। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से समस्त राज्यवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, मंत्री झारखंड सरकार श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
Jharkhand

नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख

June 3, 2026
“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
Jharkhand

“नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम

June 3, 2026
300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”
Jharkhand

300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

June 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नहीं रहे जांबाज पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा: रांची में ली अंतिम सांस; राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अफसर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर, ARIPSO ने जताया गहरा दुख
  • “नदियों को कचरादान बनाया तो खैर नहीं!”— दानरो नदी में धुआं और गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, नगर परिषद को मिला अल्टीमेटम
  • 300 बालू घाटों से बरसेगा ₹3000 करोड़ का राजस्व, खदान दबाकर बैठने वाले माफियाओं की लीज होगी रद्द! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश— “झारखंड में बढ़ेगा सोने का उत्पादन, आवासीय स्कूलों के हॉस्टलों को मिलेगी कोयले की आंच”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.