Wednesday, April 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! बिना लाइसेंस चल रहे रेस्टोरेंट और कैंटीन पर सख्ती, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक नष्ट

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने पुलिस कैंटीन, शिवाय रिजॉर्ट और बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, लाइसेंस न होने और एक्सपायर्ड सामान पाए जाने पर नोटिस जारी

April 29, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! बिना लाइसेंस चल रहे रेस्टोरेंट और कैंटीन पर सख्ती, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक नष्ट
Share on FacebookShare on Twitter

🔸खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

🔸 लाइसेंस के बिना संचालित दुकानों को शीघ्र खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने का निर्देश

🔸 साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने समेत एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ नहीं रखने का निदेश

आज दिनांक- 29.04.2026 को अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के द्वारा कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया गया, जहाँ निरीक्षण के दौरान कैंटीन में साफ-सफाई ठीक-ठाक पाया गया तथा सारा सामान व्यवस्थित तरीके से रख हुआ था। परन्तु कैंटीन बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। कैंटीन संचालक को खाद्य लाइसेंस के साथ ही संचालन करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके उपरांत गढ़वा समाहरणालय के बगल में स्थित शिवाय रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया, जहाँ से पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहण किया गया एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया। इसके उपरांत चिनियाँ रोड स्थित श्री बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया, जो बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। इनके यहां फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया एवं किसी भी प्रकार के एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को नहीं रखने का सख्त निर्देश दिया गया। यहाँ से भी पनीर का सैंपल जांच हेतु लिया गया।

उपरोक्त सभी संचालक जो अपने खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना संचालित करते थे उन्हें सात दिनों के अंदर खाद्य लाइसेंस लेने हेतु नोटिस दिया गया।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026
एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भावुक मुलाकात, मुआवजा व सरकारी नौकरी का दिया आश्वासन
Jharkhand

एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भावुक मुलाकात, मुआवजा व सरकारी नौकरी का दिया आश्वासन

April 29, 2026
रिकॉर्ड दुरुस्त करें, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : प्रमंडलीय आयुक्त का सख्त निर्देश
Jharkhand

रिकॉर्ड दुरुस्त करें, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : प्रमंडलीय आयुक्त का सख्त निर्देश

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
  • एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भावुक मुलाकात, मुआवजा व सरकारी नौकरी का दिया आश्वासन
  • गढ़वा में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज! बिना लाइसेंस चल रहे रेस्टोरेंट और कैंटीन पर सख्ती, एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक नष्ट

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.