रांची : जमीन घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस छवि रंजन शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। जहां उनकी जमानत अर्जी पर ईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई। जिसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। निलंबित आईएएस छवि रंजन ने नियमित जमानत के लिए 24 जून को अर्जी दाखिल किया था।
बता दें कि राजधानी रांची के बरियातु स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अप्रैल को निलंबित आईएएस छवि रंजन के रांची के सरकारी आवास और जमशेदपुर स्थित फ्लैट पर छापेमारी की थी। इसके अगले दिन इसी मामले में ईडी ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
वहीं मामले में ईडी ने 4 मई को निलंबित आईएएस छवि रंजन को गिरफ्तार किया था, तब से वे होटवार जेल में बंद हैे। छवि रंजन ने जमानत के लिए स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है। इसके साथ ही उन्होंने चार्जशीट दाखिल करने को लेकर भी 167 की याचिका दाखिल किया है। जिसपर 10 जुलाई को सुनवाई हुई थी।









